8th Pay Commission Update : इन कर्मचारियों और पेंशनर्स को मिलेगा 10 लाख रुपये का एरियर, जानें विस्तार से
8th Pay Commission Update : केंद्र सरकार कर्मचारियों में बढ़ोतरी करती रहती है। हाल ही में एक खबर सामने आ रही है, बताया जा रहा है कि सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को सरकार बड़ी सौगात देने जा रही है।
8वें वेतन आयोग के अनुसार कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी की जाएगी। साथ ही कर्मचारियों को 10 लाख रुपये तक का एरियर मिल सकता है।
केंद्र में नेशनल काउंसिल-जॉइंट कंसल्टेटिव मशीनरी (NC-JCM) के स्टाफ साइड की सिफारिश है कि 8वें वेतन आयोग के सामने 3.833 फिटमेंट फैक्टर का प्रस्ताव गया है।
अगर इस प्रस्ताव को अनुमति मिलती है तो कर्माचारियों को बहुत फायदा होने वाला है। अगर 7वें वेतन की बात करें, तो 7वें वेतन आयोग में 2016 में 2.57 फिटमेंट फैक्टर लागू किया गया था, जबकि इस बार करीब 2.0 फिटमेंट फैक्टर की अटकलें लगाई जा रही थीं।
क्या होता है फिटमेंट फैक्टर?
फिटमेंट फैक्टर का मतलब मल्टीप्लायर होता है। जिसके जरिए कर्मचारी की बेसिक सैलरी और पेंशन तय की जाती है। अगर फिटमेंट फैक्टर ज्यादा होगा, तो सैलरी भी उतनी ज्यादा होगी।
सूत्रों के अनुसार, अगर 3.833 फिटमेंट फैक्टर हो गया तो, न्यूनतम बेसिक पे ₹18,000 से बढ़कर ₹69,000 तक पहुंच जाएगी।
₹10 लाख से ज्यादा एरियर ऐसे मिलेगा
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 7वें वेतन आयोग का कार्यकाल 31 दिसंबर 2025 को समाप्त हो चुका है। उसके बाद 8वें वेतन आयोग का गठन 3 नवंबर 2025 को शुरू कर दिया गया है। सूत्रों के अनुसार, आयोग मई 2027 तक रिपोर्ट दे सकता है।
रिपोर्ट जमा होने में 3 से 9 महीने लगते है। अगर इसे 1 जनवरी 2026 से पूर्व प्रभाव से लागू किया जाता है, जैसा पहले होता आया है, तो कर्मचारियों को करीब 20 महीने का एरियर मिल सकता है।
अलग-अलग पे लेवल पर एरियर
लेवल 1: बेसिक पे ₹18,000 से ₹69,000, अंतर ₹51,000। 20 महीने का एरियर: ₹10,20,000
लेवल 2: बेसिक पे ₹19,900 से ₹76,277, अंतर ₹56,377। एरियर: ₹11,27,540
लेवल 3: बेसिक पे ₹21,700 से ₹83,176, अंतर ₹61,476। एरियर: ₹12,29,520
लेवल 4: बेसिक पे ₹25,500 से ₹97,742, अंतर ₹72,242। एरियर: ₹14,44,840
Level 5: बेसिक पे ₹29,200 से ₹1,11,924, अंतर ₹82,724। एरियर: ₹16,54,480
