home page

1 June Weather : आज 1 जून 2026 को इन राज्यों में होगी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

1 June Weather : आज देशभर में मौसम फिर से करवट लेने वाला है। आज नौतपे का आठवा दिन है और आज भी नौतपे का असर कई राज्यों में जमकर रहने वाला है। देशभर में मौसम को लेकर हाल ही में मौसम विभाग ने ताजा रिपोर्ट जारी करते हुए बताया है। 
 | 
1 June Weather : आज 1 जून 2026 को इन राज्यों में होगी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट
Newz Fast, New Delhi देशभर में आज एक बार फिर से मौसम करवट लेगा जिससे कुछ जगहों पर बारिश होने वाली है तो कुछ जगहों पर मौसम साफ रहने वाला है और कई राज्यों जमकर नौतपे की गर्मी पड़ने वाली है।

पिछले दिनों हुई बारिश और ओलावृष्टि से प्रदेश के कई राज्यों में तापमान में काफी उतार चढ़ाव आया हुआ है। अब धीरे-धीरे फिर से तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। मौसम विभाग ने नई रिपोर्ट जारी करते हुए आज के लिए कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई है। 

आज 01 जून सोमवार का मौसम....

मौसम विभाग के अनुसार, आज 1 जून को देश में मौसम काफी मिलाजुला रहेगा। IMD के अनुसार मानसून केरल तट पर पहुंच चुका है और अब बरसात का सीजन बढ़ने वाला हैं। उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में अभी भी गर्मी और लू का असर बना रह सकता है।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, आज केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में आज गरज-चमक के साथ बारिश होने वाली है। गोवा और कोंकण क्षेत्र में भी रुक-रुक कर बरसात होगी। 

यहां होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, आज असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में आज कई इलाकों में तेज बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने वाली हैं। 

आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, पूर्वी भारत में पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड और बिहार के कई हिस्सों में आज बारिश होने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम बंगाल के उत्तरी जिलों और सिक्किम में बारिश होगी। आज भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। 

मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार, आज उत्तर भारत के राज्यों उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और उत्तराखंड में गर्म हवाएं चलेगी। पूर्वी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश होने वाली है।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, दिल्ली-NCR में आंशिक बादल छाने से उमस भरा मौसम रह सकता है। हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बारिश होगी।

कैसा वेदर

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, आज मध्य और पश्चिम भारत में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और गुजरात के कुछ हिस्सों में बारिश हैं।