home page

Mercedes Discontinued Cars : अब नहीं दिखेगी मार्केट में Mercedes कंपनी की ये कारें, जानिए क्यों

आपको सभी को यह तो पता होगा कि Mercedes कंपनी मार्केट में लक्जरी कारों के लिए जानी जाती है। इसी के चलते आज हम आपको इस कंपनी की कुछ ऐसी कारों के बारे में बताने वाले है। जो मार्केट में अब नहीं दिखेगी। Mercedes कंपनी की कहना है कि वह इन कारों के बदले और नई लक्जरी कारें मार्केट में करेगी लॉन्च।
 | 
Mercedes Discontinued Cars

Newz Fast, New Delhi Mercedes-Benz ने भारत में अपनी चार कारें A-Class Sedan, EQA, QQB और EQE SUV बंद कर दी है। कंपनी ने इन चारों मॉडल्स को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट से भी हटा दिया है।

Mercedes अब ज्यादा प्रीमियम कारों पर ध्यान दे रही है। यह फैसला नई CLA EV के लिए रास्ता साफ करने के लिए लिया गया है जो 24 अप्रैल 2026 को लॉन्च करने वाली है।

कब हुई थी लॉन्च?

A-Class Limoussine मार्च 2021 में लॉन्च हुई थी और यह भारत में Mercedes-Benz की सबसे सस्ती कार थी। इसकी कीमत 44.46 लाख से 45.92 लाख रुपए एक्स-शोरूम थी।

इसके बंद होने के बाद अब GLA SUV Mercedes की सबसे सस्ती कार बन गई जिसकी कीमत लगभग 51.80 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती थी।

Mercedes EQA

EQA कार मर्सिडीज की भारत में सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक गाड़ी थी जिसकी कीमत करीब 66 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू होती थी।

EQB कार 2022 में आई थी और यह कंपनी की पहली ऐसी इलेक्ट्रिक SUV थी जिसमें तीन लाइनों में सीटें दी गई थीं।

EQE SUV को सितंबर 2023 में लॉन्च किया गया था और इसकी शरुआती कीमत 1.39 करोड़ रुपए (एक्स-शोरूम) थी।

क्या है बंद करने की वजह?

इन मॉडल्स को बंद करने Mercedes-Benz अब सस्ती और शुरुआती लेवल की कारों से दूरी बना रही है। अब कंपनी का पूरा ध्यान CLA EV जैसी महंगी और नई टेक्नोलॉजी वाली लग्जरी कारों पर है।

Mercedes अब अपनी पहचान एक और भी ज्यादा प्रीमियन ब्रांड के रूप में बनाना चाह रही है।

दमदार बैटरी और लंबी रेंज

नई CLA EV में 800-वोल्ट का इलेक्ट्रिकल सिस्टम दिया गया है। भारत में लॉन्च होने वाले इसके शुरुआती मॉडल के बारे में बताया गयाहै कि यह एक बार फुल चार्ज होने पर लगभग 792 किमी तक चल सकती है।

इस कार के पिछले हिस्से में लगी इलेक्ट्रिक मोटर 272hp की पावर जनरेट करती है। इसकी वजह से CLA 250+ मॉडल रुकने के बाद सिर्फ 6.7 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकता है।