8.50 लाख रुपये से कम में मिलेगी Maruti Suzuki की ये फैमिली CNG कार, इस दिन होगी भारत में लॉन्च
Maruti Brezza Facelift 2026 : अगर आप कोई नई कार खरीदने का प्लान बना रहे है और आपको समझ नहीं आ रहा है कौन सी कार आपके लिए बेस्ट है। चलिए आज हम आपको बताते है Maruti Suzuki की ये कार आपके लिए बेहतर होने वाली है।
Maruti Suzuki अपनी नई Brezza Facelift भारत में जल्द लॉन्च करने जा रही है। बताया जा रहा है 2026 के अंत तक इस कार को भारत के बाजारों में उतारा जाएगा। Maruti Suzuki की SUV Brezza पहले ही बहुत पॉपुलर है।
अब कंपनी SUV Brezza का फेसलिफ्ट वर्जन तैयार कर रही है। इसमें आपको अंडरबॉडी CNG टैंक मिलेगा। साथ ही इसमें आपको बूट स्पेस भी ज्यादा मिलेगा।
Brezza Facelift में टेलगेट-माउंटेड CNG सिलेंडर की जगह अब टैंक नीचे लगाया जाएगा। Brezza Facelift लंबी ड्राइव के साथ प्रैक्टिकलिटी वाले परिवारों के लिए बेस्ट है। इसमें आपको LED टेललाइट्स, फ्रेश अलॉय व्हील्स और रिवाइज्ड बंपर्स भी नज़र आएंगे।
डिजाइन अपडेट्स
Brezza Facelift का ओवरऑल सिल्हूट पहले जैसा रहेगा। इसके फ्रंट और रियर में बदलाव किए गए है। साथ ही इसमें नई ग्रिल, अपडेटेड हेडलैंप्स, रिवाइज्ड फ्रंट और रियर बंपर्स के साथ ये ज्यादा मॉडर्न और बोल्ड दिखाई देगी।
रियर में नई LED टेललाइट्स और शार्क-फिन एंटीना मिलेंगे। साथ ही इसमें नए ब्लैक अलॉय व्हील स्टाइल को और एन्हांस किया गया है। इस कार की खास बात ये है कि इसमें अंडरबॉडी CNG सेटअप दिया जाएगा। जिससे आपके कार के अंदर बूट स्पेस अधिक मिलेगा।
इंटीरियर और फीचर्स
Brezza Facelift में आपको 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा, जो रेजोल्यूशन और वायरलेस एंड्राइड ऑटो/एपल कारप्ले के साथ आएगा। इसमें आपको नया डैशबोर्ड लेआउट, अपडेटेड सीट डिजाइन और प्रीमियम थीम मिलेगी।
इसी के साथ टॉप वेरिएंट्स में वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और पावर्ड ड्राइवर सीट मिलेगी। इसमें आपको 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिल सकता है।
सेफ्टी फीचर्स
Brezza Facelift में सेफ्टी की बात करें, तो इसमें आपको 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड मिलेंगे। साथ ही इसमें लेवल-2 ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) जैसे एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट के फीर्चस मिलेंगे। इसके अलावा, इसमें ABS, ESP, हिल होल्ड, 360-डिग्री कैमरा जैसे कई फीर्चस मिल जाएंगे।
इंजन, माइलेज
अगर इसमें इंजन की बात करें, तो इसमें आपको 1.5-लीटर K15C NA पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो करीब 99-103 hp पावर और 137 Nm टॉर्क देता है। इसी के साथ आपको CNG वर्जन भी मिल जाएगा। ये कार पेट्रोल में 17-20 kmpl और CNG में 25 km/kg की माइलेज देगी।
