home page

Cheapest 7 Seater Cars : बड़ी फैमिली के लिए ये है सबसे सस्ती 7-सीटर कार, मात्र ₹5.65 लाख में ले जाए घर

Cheapest 7 Seater Cars in India : आज के समय में कार खरीदना भी बहुत आसान हो गया है. कार को लेकर हर किसी व्यक्ति की अपनी एक अलग सोच है. ज्यादातर लोग अपनी बड़ी फैमिली को ध्यान में रखकर कार की खरीददारी करते है. अगर आप भी फैमिली के लिए 7-सीटर कार खरीदने की सोच रहे है तो इस खबर को जरा ध्यान से पढ़ें... 
 | 
बड़ी फैमिली के लिए ये है सबसे सस्ती 7-सीटर कार

Cheapest 7 Seater Cars in India :  हर व्यक्ति अपनी फैमिली और बजट के अनुसार कार खरीदता है. आज हम आपको कुछ ऐसी ही 7-सीटर कार के बारे में बता रहे है जो आपके लिए बहुत ही फायेदमंद है.

वैसे तो भारत में  7-सीटर कारें जैसे Nissan Gravite, Renault Triber और Maruti Ertiga मिल जाएगी. बिना किसी जानकारी के गाड़ी खरीदने की गलती न करें. 7-सीटर कार में स्पेस बहुत अच्छा होता है.

इन गाड़ियों में सफर करना बहुत ही आरामदायक होता है. आज के समय में 7-सीटर गाड़ियां बहुत ही सस्ती हो चुकी है. इस सूची में Nissan Gravite, Renault Triber, Mahindra Bolero, Mahindra Bolero Neo और Maruti Ertiga शामिल हैं.

Nissan Gravite की बात करें तो ये कार भारत की सबसे सस्ती कारों में से एक है. इस कार को कंपनी मात्र ₹5.65 लाख की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर बेचती है. Gravite देश की सबसे सस्ती 7-सीटर MPV है.

ये  Gravite कार Renault Triber जैसी बनाई गई है, लेकिन Nissan का अपना स्टाइल और ब्रांडिंग मिलते हैं. Gravite कार में 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन (72 PS) के साथ मैनुअल या AMT गियरबॉक्स दिया गया है. ये कार करीब 19 kmpl की माइलेज देती है.

इस कार में इंडिपेंडेंट रियर AC, 17.8 cm इंफोटेनमेंट स्क्रीन और मॉडर्न डैशबोर्ड  दिया गया है. इस कार में सेकंड और थर्ड रो की सीटें फोल्ड और रिमूवेबल हैं.  Gravite कार घूमने और छोटी फैमिली ट्रिप्स के लिए एक दम परफेक्ट है. 

Renault Triber काफी से समय से भारत में पॉपुलर है. ट्राइबर  सबसे सस्ती 7-सीटर कार है, जिसकी शुरुआती कीमत मात्र ₹5.76 लाख रुपये है.  इस 7-सीटर कार में भी 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन (72 PS) के साथ मैनुअल या AMT ऑप्शन दिया गया है.

Triber 20 kmpl की माइलेज देता है. इस कार की तीसरी रो की सीटें पूरी तरह हटाई जा सकती हैं. Triber 7-सीटर कार में बूट स्पेस अधिक होने के साथ इसमें 8 इंच टचस्क्रीन, रियर AC वेंट्स और अच्छे फीचर्स  दिए गए है. इस 7-सीटर कार की कीमत टॉप वेरिएंट 8.60 लाख रुपये तक है. 

Mahindra Bolero की सबसे टॉप वेरिएंट की कीमत 8.60 लाख रुपये तक है. इस कार में 1.5 लीटर डीजल इंजन (76 PS, 210 Nm टॉर्क) के साथ सिर्फ मैनुअल गियरबॉक्स दिया जाता है. Mahindra Bolero रग्ड SUV देस की खराब सड़कों पर बहुत ही आरामदायक साबित होती है.

Bolero कार भारी सामान लोड करने के लिए और ऑफ-रोड के लिए बेस्ट  है. इस कार में आखिरी की रो में साइड बेंच सीटिंग है. इससे कार में अधिक लोग बैठ सकते है.

Bolero कार ज्यादातर ड्यूरेबिलिटी, रीसेल वैल्यू और कम मेंटेनेंस की वजह से ग्रामीण और सेमी-अर्बन एरिया में बहुत पॉपुलर है. इस कार में ABS, डुअल एयरबैग्स और पावर स्टीयरिंग दी जाती है. 

Mahindra Bolero Neo 7-सीटर कार को  मॉडर्न लुक दिया गया है. इसमें 1.5 लीटर डीजल इंजन (100 PS, 260 Nm) दिया गया है. इस 7-सीटर कार का इंटीरियर भी बहुत शानदार है.

इसमें  टचस्क्रीन, बेहतर सीटिंग और सेफ्टी ऑप्शन दिए गए है. इसकी शुरुआती कीमत ₹8.69 लाख है. इस 7-सीटर कार का टॉप वेरिएंट 10.49 लाख रुपये है.