A19 चिप और 256GB बेस स्टोरेज के साथ मिलेगा आपको नया iPhone 17e, साथ मिलेंगे ये खास फीर्चस

iPhone 17e review : आज बाजार में Apple के iPhone की डिमांड बढ़ती जा रही है। हर व्यक्ति चाहता है कि उसके बाद iPhone की सबसे नई सीरिज हो। अब Apple कंपनी अपना iPhone 17 की नई सीरिज iPhone 17e जल्द ही लॉन्च करने वाली है। इसमें आपको लेटेस्ट A19 चिप और 256GB बेस स्टोरेज मिलेगा। 
 

iPhone 17e review : अगर आप भी Apple का फोन खरीदने का प्लान बना रहे है, तो आप थोड़ा इंतजार कर लें। Apple कंपनी अपना नया स्मार्टफोन iPhone की नई सीरिज iPhone 17e भारत में जल्द लॉन्च करने वाली है।

iPhone 17e आपकी बजट में आने वाला फोन है। कंपनी ने iPhone 17e के जरूरी फीर्चस पर फोकस किया है। इसके अलावा, कंपनी ने गैर-जरूरी चीजों को फोन से हटा दिया है। बताया जा रहा है कि भारत में iPhone 17e की कीमत 60,000 रुपये के आसपास हो सकती है। 

डिजाइन: पुराना लुक, लेकिन प्रैक्टिकल

iPhone 17e का डिजाइन iPhone 14 की तरह लगता है। आपको ये फोन पुराना लग सकता है, लेकिन इसमें नया Dynamic Island नहीं दिया गया। इसी बिल्ड क्वालिटी बहुत प्रीमियम है। इस फोन में कोई एक्स्ट्रा चमक-दमक नहीं दी गई है। 

डिस्प्ले: अच्छा है, लेकिन 60Hz खटकता है

iPhone 17e में 6.1 इंच का OLED की डिस्प्ले मिलेगी, जो कलर और ब्राइटनेस के मामले बहुत अच्छा है। इसमें वीडियो और सोशल मीडिया का यूज करने में कोई परेशानी नहीं होगी। इसमें आपको 60Hz रिफ्रेश रेट कम होगा। इसमें स्क्रॉलिंग और गेमिंग हल्की-फुल्की लैग फील होगी। 

परफॉर्मेंस: असली ताकत यहीं है

iPhone 17e में A19 प्रोसेसर दिया गया है। इसी के साथ ये प्रोसेसर काम से लेकर हेवी गेमिंग को आसानी से संभाल लेगी। मल्टीटास्किंग, AI ऐप्स, फोटो एडिटिंग या वीडियो एडिटिंग- हर काम स्मूद चलेगा। 

कैमरा: अच्छा, लेकिन सीमित और बैटरी

iPhone 17e  में आपको सिंगल 48MP कैमरा मिलेगा। फोटो क्वालिटी अच्छी है, खासकर कलर और लो-लाइट में जबरदस्त फोटो आती है। इस फोन में आपको पोर्ट्रेट मोड बेहतर मिलेगा।

जिससे आपको नेचुरल ब्लर मिलेगा। इस फोन में जूम और वाइड शॉट्स के लिए ऑप्शन सीमित हैं। अगर इसकी बैटरी की बात करें, तो इसमें आप एक दिन आराम से निकाल सकते है। इसमें आपको वायरलेस चार्जिंग और एक्सेसरीज का इस्तेमाल आसान हो जाएगा।