144Hz डिस्प्ले के साथ भारत में आएगा OPPO Find का ये स्मार्टफोन, मिलेगी DSLR जैसी फोटोग्राफी
OPPO Find X9s Pro : OPPO कंपनी भारत में जल्द ही अपना नया स्मार्टफोन की नई Find X-सीरीज की फोन लॉन्च करने वाली है। ये फोन लॉ्च होने से पहले ही बहुत डिमांड और चर्चा में बना हुआ है। OPPO Find X9s Pro में कई नए फीर्चस दिए गए है।
21 अप्रैल को OPPO Find X9s Pro चीन में लॉन्च होने जा रहा है। इसी के साथ OPPO Find X9s Ultra भी पेश किया जा सकता है। OPPO Find X9s को एक प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन माना जा रहा है।
डिजाइन और डिस्प्ले
OPPO Find X9s Pro के डिस्प्ले की बात करें, तो इसमें आपको 6.32 इंच की डिस्प्ले मिलेगी। इसमें आपको फ्लैट LTPS पैनल दिया जाएगा, जो 1.5K रेजोलूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। OPPO Find X9s Pro गेमिंग और स्क्रॉलिंग में बेहद स्मूद होगा।
OPPO Find X9s Pro के डिजाइन की बात करें, तो ये स्मार्टफोन बहुत ही स्लिम होगा। इस फोन की मोटाई लगभग 8.4mm और वजन करीब 198 ग्राम होगा। इस स्मार्टफोन में IP68 और IP69 रेटिंग मिलेगी।
इससे आपका फोन पानी और धूल से सेफ रहेगा। Find X9s Pro में MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर दिया जाएगा। साथ ही इसमें 16GB RAM और 1TB तक इंटरनल स्टोरेज मिलेगी।
पावरफुल होगा कैमरा और बैटरी
OPPO Find X9s Pro में पीछे की तरफ 200MP के दो कैमरा सेंसर के साथ दिए जाएंगे। जिन्हें Hasselblad के साथ मिलकर ट्यून किया गया है। Find X9s Pro में आपको 200MP का प्राइमरी कैमरा और 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस मिलेगा।
इसी के साथ आपको इस फोन में 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी दिया जाएगा। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा।
अगर इस फोन की बैटरी की बात करें, तो इसमें आपको 7025mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी। साथ ही 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलेगा। OPPO Find X9s Pro की प्री-बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। अब आप भी दल्द ही अपना ये स्मार्टफोन बुक करवा दें।