iPhone 18 Pro में इस बार मिलेगा बिल्कुल नया कलर और लुक, देखकर दिल हो जाएगा खुश
Apple iPhone 18 Pro : Apple जल्द ही iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max लॉन्च करने वाली है। इस बार कंपनी ने फोन के कलर का नया ऑप्शन ला रही है। ये कलर बेहद ही खास होने वाला है। इस कलर का नाम ‘Dark Cherry’ हो सकता है।
यह कलर गहरे लाल यानी वाइन जैसे शेड में होगा। ये सभी रंगों से अलग दिखाई देगा। बताया जा रहा है कि 2026 के आखिरी में कंपनी इस फोन को लॉन्च कर सकती है।
इस बार iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max में Foldable iPhone भी पेश किया जा सकता है। ऐपल कंपनी इस नए रंग के अलावा हल्के नीले रंग यानी लाइट ब्लू कलर भी लॉन्च कर सकती है।
इतना ही नहीं, इसी के साथ गहरे ग्रे कलरे का विकल्प भी टेस्ट किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि मास प्रोडक्शन शुरू होने से पहले ऐपल इनमें बदलाव कर सकती है या कुछ रंगों को हटा भी सकती है।
ऐसा होगा डिज़ाइन
iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के डिजाइन की बात करें, तो इसमें नया लुक देखने को मिल सकता है। इस फोन में डायनेमिक को थोड़ा छोटा किया जा सकता है, जिससे स्क्रीन पर ज्यादा इस्तेमाल करने वाला स्पेस मिलेगा।
साथ ही इसके पीछे के कैमरे में बदलाव किया जा सकता है। इस बार कंपनी फोल्डेबल आईफोन भी लॉनच कर सकती है। यह फोन ज्यादा साधारण कलर जैसे सिल्वर, सफेद और इंडिगो शेड में आ सकता है।
फोल्डेबल आईफोन बिल्कुल पतला होगा। साथ ही इसमें पीछे दो कैमरे के साथ दोनों स्क्रीन के लिए अलग-अलग फ्रंट कैमरे मिल सकते हैं।