12GB रैम और 512GB स्टोरेज के साथ मिलेगा Infinix का ये नया स्मार्टफोन, कैमरा मिलेगा फुल HD
Infinix GT 50 Pro : स्मार्टफोन की कंपनियां हर रोज अपनी कंपनी का नया फोन लॉन्च करती रहती है। हाल ही में Infinix ने अपना नया स्मार्टफोन Infinix GT 50 Pro को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है।
इस फोन में आपको बहुत ही अच्छे फीर्चस मिलने वाले है। पिछले साल कंपनी ने GT 30 Pro फोन लाॉन्च किया था। माना जा रहा है कि GT 50 Pro इस फोन का लेटेस्ट वर्जन है।
इसमें आपको दमदार प्रोसेसर, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और बड़ी बैटरी मिलने वाली है। Infinix GT 50 Pro की शुरुआती कीमत लगभग 35,000 रुपये है। इसमें आपको 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट के साथ मिलेगा।
इसी के साथ इसका 12GB रैम + 512GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 40,000 रुपये है। Infinix GT 50 Pro आपको ब्लैक अबिस, रेड ब्लेज़ और सिल्वर ग्लेज़ जैसे आकर्षक रंगों में मिल जाएगा।
डिस्प्ले और परफॉर्मेंस
Infinix GT 50 Pro में आपको 6.78 इंच का AMOLED LTPS 1.5K डिस्प्ले मिलेगा, जो 144Hz तक रिफ्रेश रेट सपोर्ट देता है। ये फोन गेंमिग और स्क्रॉलिंग दोनों के लिए बेहद ही स्मूद है। इसमें आपको 4500 निट्स तक पीक ब्राइटनेस और Gorilla Glass 7i की सुरक्षा दी जा रही है।
Infinix GT 50 Pro के परफॉर्मेंस की बात करें, तो इसमें आपको मीडियाटेक डायमेंसिटी 8400 Ultimate प्रोसेसर दिया गया है, जो 4nm टेक्नोलॉजी पर बना हुआ है।
साथ ही आपको इसमें 12GB LPDDR5x रैम और 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज भी दी जा रही है। जिससे मल्टीटास्किंग आसानी से हो सकेगा।
कैमरा और बैटरी
Infinix GT 50 Pro कैमरे की बात करें, तो इसमें आपको 50MP का प्राइमेरी कैमरा OIS के साथ और 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलेगा। साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा रहा है।
इसी के साथ इसमें आपको गेमर्स के लिए प्रेशर-सेंसिटिव GT Triggers दिया गया है। इससे ट्रिगर्स से शूटिंग और रेसिंग गेम्स खेलना आसान हो जाता है।
Infinix GT 50 Pro की बैटरी की बात करें तो इसमें आपको 6500mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी, जो 45W फास्ट चार्जिंग, 30W वायरलेस चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है।