Infinix Note 60 Pro 6500mAh बैटरी के साथ होगा लॉन्च, मात्र ₹7,000 में करें बुक
Infinix Note 60 Pro : अगर आप अपना फोन बदलने की सोच रहे है तो इस खबर को ध्यान से पढ़े. Infinix 13 अप्रैल 2026 दोपहर 12 बजे अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन Infinix Note 60 Pro लॉन्च करने जा रहा है.
इनफिनिक्स Note 60 Pro को आप फ्लिपकार्ट और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से खरीद सकते है. आपको बता दें कि Infinix Note 60 Pro के लिए प्री-बुकिंग भी शुरू हो चुकी है.
इसके लिए ग्राहक को मात्र ₹7,000 में देने होंगे. इस फोन में ₹3,999 का MagSafe स्पीकर फ्री, ₹3,000 का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट और एक साल की अडिशनल वारंटी दी जा रही है.
इसी के साथ ही 12 महीने तक नो-कॉस्ट EMI और ‘Buy Now Pay Later’ ऑप्शन भी दिया जा रहा है. इनफिनिक्स Note 60 Pro का डिजाइन जरा हटके है. इसमें Nothing ग्लिफ जैसी Active Matrix Display दी गई है, जो कैमरा मॉड्यूल के पास मौजूद होगी.
यह डॉट-मैट्रिक्स स्क्रीन कॉल, मैसेज, बैटरी, चार्जिंग, मौसम और नोटिफिकेशन जैसी जानकारी दिखाएगी. इनफिनिक्स Note 60 Pro में प्रीमियम टच के लिए एल्युमिनियम फ्रेम भी दिया जा रहा है.
इसमें मिनी-गेम्स, पिक्सल पेट्स और म्यूजिक विजुअलाइजेशन जैसे फीचर्स मिलेंगे. फोन की स्क्रिन की बात करें तो फोन में 6.78-इंच का 1.5K 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दी जाएगी.
जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स तक की ब्राइटनेस होगी. साथ ही Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन भी मिल सकता है. इसमें स्नैपड्रैगन 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया जा रहा है, जो 8GB/12GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ आएगा.
कैमरा और बैटरी की बात करें तो, कैमरा सेटअप में 50MP का मेन सेंसर और 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस के साथ कैमरा मिलेगा. इसी के साथ सेल्फी के लिए 13MP का फ्रंट कैमरा दिया जा रहा है.
इसमें बैटरी 6,500mAh , 90W फास्ट चार्जिंग और 30W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगी.