Apple के ये दो iPhone इस दिन होंगे भारत में लॉन्च, दोनों फोन में मिलेगी 120Hz OLED की डिस्प्ले 

Apple iPhone 18 : अगर आप iPhone का लेटेस्ट वर्जन लेना चाहते है तो आपके लिए iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max बेहतर होने वाला है। Apple के ये दोनों फोन भारत में जल्द ही लॉन्च होने वाले है। इन दोनों फोन में आपको 120Hz OLED डिस्प्ले के साथ 48MP ट्रिपल कैमरा दिया जाएगा। साथ ही आपको कई बेहतर फीर्चस मिलेंगे। 
 

Apple iPhone 18 : iPhone खरीदने वालों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। हाल ही में कंपनी ने ऐलान किया है कि सितंबर के महीने में Apple के 18 सीरिज के 2 नए स्मार्टफोन  iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max लॉन्च किए जाएंगे।

कंपनी द्वारा बताया जा रहा है कि इन दोनों फोन के साथ एक फोल्डेबल आईफोन भी आ सकता है। हाल ही में Apple कंपनी इन दोनों फोन की कीमत और फीर्चस के बारे में बताया है।

कलर की बात करें तो दोनों फोन Dark Cherry, Light Blue और Dark Grey जैसे नए कलर ऑप्शन में आ सकते हैं। ऐपल इसे 3 से 9 सितंबर 2026 के बीच पेश कर सकता है। 

iPhone 18 Pro 

इस फोन में आपको 6.3 इंच का OLED डिस्प्ले दी जाएगी। साथ ही इसमें 120Hz प्रोमोशन रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलेगा। जिससे आप धूप में आसानी से इस्तेमाल कर सकते है। इसकी स्क्रीन बहुत स्मूद होगी।

इसके अलावा, Dynamic Island पहले से छोटा हो सकता है। 18 Pro में आपको छोटी बैटरी मिलेगी। इसमें आपको 48MP का मेन कैमरा, 48MP अल्ट्रावाइड और 48MP टेलीफोटो लेंस दिया जाएगा।

इसमें आपको वेरिएबल अपर्चर फीचर भी मिलेगा, जिससे यूजर कैमरे की लाइट और डेप्थ को बेहतर तरीके से कंट्रोल कर सकेंगे। भारत में 18 Pro की शुरआती कीमत 1,34,900 रुपये हो सकती है। 

iPhone 18 Pro Max 

18 Pro Max में आपको 6.9 इंच की बड़ी OLED डिस्प्ले दी जाएगी। साथ ही इसमें 120Hz प्रोमोशन रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलेगी। 18 Pro Max में आपको बड़ी बैटरी दी जाएगी। इससे आपको बैकअप ज्यादा मिलेगा।

साथ ही Dynamic Island पहले से छोटा हो सकता है। 18 Pro Max में आपको 48MP का मेन कैमरा, 48MP अल्ट्रावाइड और 48MP टेलीफोटो लेंस मिलेगा। कम रोशनी में फोटो की क्वालिटी बेहतर होगी। आईफोन 18 प्रो Max करीब ₹1,49,900 से शुरू हो सकता है।