Sapna Choudhary ने हरे सूट में 'फौजी फौजण 2' गाने पर किया धमाकेदार डांस, भीड़ हुई बेकाबू
Sapna Choudhary Dance: सपना चौधरी एक नाम नहीं बल्कि एक ब्रांड बन चुकी है. सपना चौधरी रियलटी शो बिग बॉस 11 में नजर आ चुकी है. उसके बाद उनका फेम ओर ज्यादा बढ़ गया.
अब सपना के गाने हरियाणा, यूपी, बिहार और दिल्ली के अलावा पूरे भारत में बजाए जाते है. शादी का कोई भी फंक्शन सपना के गाने के बिना अधूरा है. हाल में सोशल मीडिया पर सपना की एक वीडियो जमकर वायरल हो रही है.
इस वीडियो में आप देख सकते है कि सपना स्टेज पर हरे रंग का सूट पहनें नजर आ रही है. सपना इस वीडियो में 'फौजी फौजण 2' गाने पर ठुमके लगा रही है. सपना के साथ-साथ लोगों की भीड़ भी उन्हें देखकर बेकाबू हो रही है.
बच्चे से लेकर बूढ़ें तक ही नहीं महिलाएं भी सपना चौधरी की फैन है. आए दिन सोशल मीडिया पर सपने के गाने पर लागों की रील खूब वायरल होती है.