Sapna Choudhary ने 'लपेटें' गाने पर लगाए जबरदस्त ठुमके, वीडियो हुआ वायरल
Sapna Choudhary Dance : आज सपना चौधरी किसी परिचय की मोहताज नहीं है। सपना अपने हरियाणवी डांस और बेबाक अंदाज से जानी जाती है। सपना चौधरी टीवी के रियलटी शो बिग बॉस में भी नजर आ चुकी है।
साथ ही सपना ने कई फिल्मों में भी डांस किया है। सपना चौधरी सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती है। आए दिन सोशल मीडिया पर उनकी नई-नई वीडियो और फोटोज देखने को मिल जाती है। सपना अपनी फोटो में बोल्ड अंदाज में नजर आती है।
सपना ने अभी तक कई सुपरहिट गाने दिए है। आज सपना हरियाणा ही नहीं पूरे भारत में जानी जाती है। हर दूसरे दिन सपना के नए शोज देखने को मिल जाते है। सपना के स्टेज शो में लाखों की भीड़ जमा हो जाती है।
लोग सपना को अपने घर के फैक्शन में भी बुलाते है। जिसके लिए सपना लाखों रुपये चार्ज करती है। पहले सपना जब स्टेज पर डांस करती थी, तब वे मात्र 1300 रुपये लेती थी। अब सपना एक स्टेज शो करने के लाखों रुपये लेती है।
हाल ही में सोशल मीडिया पर सपना का एक डांस वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सपना 'लपेटें' गाने पर जोरदार ठुमके लगा रही है।
इस वीडियो में आप देख सकते है कि सपना ने बैंगनी रंग का सूट पहना हुआ है और साथ ही लंबी चोटी बनाई हुई है। सपना का डांस देखने के लिए लाखों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ती है।