Bollywood Superhit Songs : 51 साल बाद भी 70 के दशक का ये गाना लोगों को बना रहा है दीवाना, 6 मिनट 46 सेकंड के इस गाने ने छोड़ी अपनी छाप
Bollywood Superhit Songs : हिंदी सिनेमा में सभी दशक 60,70, 80 और 90 के दशक के गानों के दिलों पर राज करते है। आज हम बात कर रहे है 70 के दशक के गाने की बात कर रहे है। उस समय इ गानों में कोई शोर-शराबा नहीं होता था।
70 के दशक के गाने सीधे दिल में उतर जाते है। उस समय हर घर में रेडियो और कैसेट से गाने सुन जाते थे। आज हम आपको एक ऐसे गाने के बारे में बता रहे है जो 51 साल पहले आया था।
इस गाने की बहुत ही खास बात है कि इस गाने में बेटी शादी के बाद अपने घर से विदा होने की बात कह रही है। ये गाना बहुत ही सिंपल है। ये गाना आज भी लोगों के दिलों पर राज करता है।
हम बात कर रहे है 1975 में आई फिल्म ‘खुशबू’ के सबसे फेमस गाने ‘घर जाएगी तर जाएगी’ की। इस गाने को मशहूर सिंगर आशा भोसले ने अपनी मीठी और इमोशनल आवाज दी थी। इस गाने का म्यूजिक आर डी बर्मन ने कंपोज किया था।
इस फेमस गाने के बोल गुलजार साहब ने लिखे थे। इस गाने में विदाई के पल को बड़े ही सही तरीके से बताया गया है। ये गाना हर किसी लड़की को अपनी विदाई याद दिला देती है। ‘घर जाएगी तर जाएगी’ गाना एक्ट्रेस हेमा मालिनी पर फिल्माया गया था।
इस गाने में बाल कलाकार राजू श्रेष्ठा भी नजर आते हैं। गाने में एक दुल्हन की विदाई का सीन दिखाया गया है, जो बहुत ही इमोशनल कर देता है। हेमा मालिनी की सादगी भरी एक्टिंग ने इस गाने में ओर ज्यादा जान डाल दी।
इस गाने को आज भी लोग खूब पसंद कर रहे है। आज सोशल मीडिया और YouTube पर ये गाना खूब ट्रेड कर रहा है। इस गाने के वीडियो को लाखों बार देखा जा चुका है। साल 2000 के बाद इस गाने के कई नए वर्जन भी आए, जिन्हें खूब पसंद किया गया।
साल 1975 में आई फिल्म ‘खुशबू’ का डायरेक्शन गुलजार ने किया था। इस फिल्म में जितेन्द्र, हेमा मालिनी, शर्मिला टैगोर और असरानी जैसे शानदार कलाकार नजर आए थे। ये फिल्म बहुत ही सिंपल थी, जो लोगों को खूब पसंद आई।