Blockbuster Song : 3 मिनट 58 सेकंड का ये गाना 7 साल बाद भी है प्यार करने वालों का फेवरेट सॉन्ग, जानें इसकी खासियत

Blockbuster Song : हिंदी सिनेमा जगत में कई ऐसे गाने बनाए गए है, जिसे सुनने के बाद दिल खुश हो जाता है। साल 2018-19 के गाने आज भी लोगों की पहली पंसद बन चुके है। हिंदी सिनेमा में रोमांटिक, थ्रिलर और डांस वाले गानों का दौर चलता आ रहा है। हिंदी सिनेमा के रोमांटिक गाने प्यार करने वालों की पहली पंसद है। 
 

Blockbuster Song : आज के समय हर किसी को अलगृअलग तरह के गाने सुनना पंसद है। किसी डांस वाले गाने, किसी को रोमांटिक गाने पसंद है। हिंदी सिनेमा के अगर रोमांटिक गाने की बात करें, तो उसकी तो बात ही अलग है।

हाल ही में सोशल मीडिया पर 7 साल पुराना रोमांटिक गाना बहुत ट्रेड कर रहा है। इस गाने के सुनने के बाद हर किसी के चेहरे पर स्माइल आ जाती है। इस गाने को यूट्यूब पर बिलियन व्यूज मिल चुके है।  

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/hoNb6HuNmU0?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/hoNb6HuNmU0/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" title="Full Song: KHAIRIYAT (BONUS TRACK) | CHHICHHORE | Sushant, Shraddha | Pritam, Amitabh B|Arijit Singh" width="756">

सोशल मीडिया पर रील्स, वीडियो एडिट और स्टेटस में इस गाने का खूब इस्तेमाल किया जा रहा है। इस गाने को आज भी सुनते है तो नया सा लगता है। ये बहुत ही सिंपल गाना है। ये गाना हर किसी के दिल को छू जाता है।

इस गाने को अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज दी है। इस गाने का म्यूजिक प्रीतम ने कंपोज किया और इसके बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं। गाने में किसी अपने से दूर रहकर भी उसका हाल जानने के बारे में बताया गया है।

हम बात कर रहे है, साल 2019 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘छिछोरे’ फिल्म में आए ‘खैरियत’ गाने की बात कर रहे है। ये गाना फिल्म रीलिज होने के बाद भी सुपरहिट है। यूट्यूब पर इसे 1.2 बिलियन से ज्यादा बार देखा और सुना जा चुका है।

ये गाना  सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर पर फिल्माया गया था। इन दोनों की जोड़ी सभी को पसंद आई थी। सुशांत सिंह राजपूत के जाने के बाद ये गाना और भी इमोशनल याद बन गया। ये गाना पिछले 7 साल से लोगों का फेवरेट बना हुआ है।

छिछोरे फिल्म को नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत, श्रद्धा कपूर, वरुण शर्मा, नवीन पोलिशेट्टी और ताहिर राज भसीन नजर आए थे।

ये फिल्म 50 करोड़ रुपये के बजट में बनाई गई थी। इस फिल्म ने उसके बाद 215 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी।