Ajab-Gajab News : ये है दुनिया की सबसे लंबी महिला, बाथरुम में नहाने के लिए होती है परेशानी
Ajab-Gajab News : हाल ही में सोशव मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रही है। इस वीडियों में आप देख सकते है कि 7 फीट 5 इंच की महिला अपनी प्रॉब्लम को शेयर कर रही है।
7 फीट 5 इंच की इस महिला को रोजमर्रा की जिंदगी में बहुत सारी परेशानियों को झेलना पड़ता है। आज के समय में हर लड़की का सपना होता है कि उसकी लंबाई ज्यादा होनी चाहिए। लेकिन इस महिला को अपनी लंबाई से परेशानी हो रही है।
इस महिला की लंबाई सामान्य लंबाई से ज्यादा है। महिला की लंबाई उनके लिए एक चुनौती बन गई है। हाल ही में सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर @verytallmaddy अकाउंट से एक वीडियो शेयर की गई है।
इस महिला का नाम मैडी जे वॉर्नर है। ये महिला अपनी लंबाई से परेशान हो चुकी है। वे अक्सर अपनी जिंदगी से जुड़े अनुभव शेयर करती रहती हैं।
बाथरूम में बनाया वीडियो
इस वीडियो को पोस्ट करते हुए बताया कि मैडी को बाथरूम में नहाना भी बहुत मुश्किल हो गया है। शॉवर के नीचे नहाना आम लोगों को बिल्कुल साधारण लगता है, लेकिन मैडी की हाइट इतनी ज्यादा है कि वे शॉवर के नीचे सीधी खड़ी भी नहीं हो पाती है।
मैडी को शॉवर के नीचे झूककर या फिर बैठकर नहाना पड़ता है। जिसके लिए उन्हें बहुत ही असुविधा होती है। बाथरूम की छत और शॉवर की ऊंचाई उनके लिए पर्याप्त नहीं है।
मैडी को कई बार सिर झुकाकर चलना पड़ता है, जिससे चोट लगने का खतरा भी बना रहता है।
हर नॉर्मल काम बन जाता है चैलेंज
मैडी को कपड़ों और जूते खरीदना भी बहुत मुश्किल हो जाता है। मैडी अपने कपड़े और जूते खास ऑर्डर देकर सामान बनवाना पड़ता है। जिंदगी में इतनी चुनौतियां मिलने के बाद भी मैडी अपनी लाइफ को सकारात्मक नजरिए से देखती हैं।