43 साल बाद 6 मिनट 7 सेकंड का ये गाना आज भी लोगों के दिलों पर करता है राज, यूट्यूब पर हो रहा है जमकर वायरल
Most Classic Song Ever : हिंदी फिल्म जगत में 80 और 90 के दशक के कई ऐसे गाने है जो आज भी दिलों पर राज करते है। गाने सिर्फ सुनने के लिए नहीं, बल्कि आपके इमोशंस को भी गहराई से दिखाते है।
आज हम आपको एक ऐसे ही गाने के बारे में बता रहे है, जो 43 साल बाद भी लोगों की जुबां पर है। 80 के दशक के गानों में दर्द, उम्मीद, शिकायत और प्यार सब एक साथ मिलते थे। इन गानों में आम जिंदगी की सच्चाई दिखाई देती थी।
हम बात कर रहे है, ‘तुझसे नाराज नहीं जिंदगी, हैरान हूं मैं, हो हैरान हूं मैं, तेरे मासूम सवालों से परेशान हूं मैं, हो...परेशान हूं मैं’ गाने की। ये गाना दो अलग-अलग वर्जन आए थे।
एक गाना मेल सिंगर अनुप घोषा ने अपनी आवाज दी थी और दूसरा फीमेल सिंगर लता मंगेशकर ने अपनी आवाज दी थी। लता मंगेशकर को स्वर कोकिला कहा जाता है। इस गाना का म्यूजिक आर डी बर्मन दिया और गुलजार साहब ने इसके बोल दिए थे।
इस गाने का मतलब है कि जिंदगी से शिकायत करने के बजाय उसे समझने और स्वीकार करने की भावना झलकती है। इस गाने के लिए गुलजार को 1984 में फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था। ये गाना 1983 में आई फिल्म ‘मासूम’ का था।
ये गाना नसीरुद्दीन शाह और जुगल हंसराज (बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट) पर फिल्माया गया था। आज भी ये गाना लाखों करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करता है। इस गाने को आज यूट्यूब पर 115 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।