World Dangerous Airport : ये है दुनिया का सबसे छोटा और खतरनाक एयरपोर्ट, लैंडिंग में पायलट की अटक जाती है सांस 

World Dangerous Airport : आज के समय में दुनिया में कई बड़े से बड़े और यात्रियों की सुविधा वाले एयरपोर्ट बने हुए है। लेकिन दुनिया में एक ऐसा एयरपोर्ट है जहां पर लैंडिंग के समय पायलट की सांसें तक अटक जाती हैं। ये दुनिया का सबसे छोटा और खतरनाक एयरपोर्ट है। आइये जानते है इसके बारे में विस्तार से... 
 

World Dangerous Airport : आप लोगों ने एयरपोर्ट तो बहुत देखे होंगे, लेकिन आज हम आपको एक ऐसे एयरपोर्ट के बारे में बता रहे है। जहां पर पायलट के साथ-साथ देखने वालों की सांसे अटक जाती है।

हम बात कर रहे है दुनिया के सबसे खतरनाक एयरपोर्ट लुकला एयरपोर्ट (Tenzing-Hillary Airport)की। आज के समय में अधिकतर एयरपोर्ट पर यात्रियों को कई तरह की सुविधाएं दी जाती है। लेकिन  लुकला एयरपोर्ट  पर लोगों की सांस अटक जाती है।

इस एयरपोर्ट के चारों तरफ ऊंचे-ऊंचे पहाड़ बने हुए है। यहां पर हर समय पर मौसम बदलता रहता है। इस एयरपोर्ट पर बहुत ही छोटा रनवे बनाया गया है, जो इस एयरपोर्ट को सबसे खतरनाक बना देते है।

लुकला एयरपोर्ट नेपाल में समुद्र तल से लगभग 9,383 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। यहां पर लोग सबसे ऊंचे पर्वत माउंट एवरेस्ट की ओर ट्रेकिंग की शुरुआत करने के लिए आते है।

इस एयरपोर्ट पर उतरना किसी एडवेंचर से कम नहीं होता। लुकला एयरपोर्ट को दुनिया का सबसे खतरनाक एयरपोर्ट कहा जाता है। 

सबसे छोटा रनवे

लुकला एयरपोर्ट के रनवे की लंबाई सिर्फ 1,729 फीट(527 मीटर) है। यहां रनवे के एक तरफ पत्थरों की दीवार बनी हुई है। इस रनवे के दूसरी तरफ करीब 2000 फीट गहरी खाई है। इस एयरपोर्ट में गो-अराउंड यानी दोबारा लैंडिंग करने की कोई सुविधा नहीं है।

इस एयरपोर्ट पर पायलट को पहली बार में सावधानी के साथ विमान उड़ाना और लैंड करवाना होता है। अगर पायलट से किसी भी तरह की गलती होती है , तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है। 

मौसम भी बनाता है इसे और खतरनाक

नेपाल के इस इलाके में हर समय मौसम बदलता रहता है। हिमालयी इलाका होने के कभी अचानक तेज हवाएं चलने लगती हैं, तो कभी कुछ ही मिनटों में घना कोहरा पूरे इलाके को ढक जाता है।

इतना ही नहीं, कई बार  बर्फीले तूफान के कारण विमानों को उड़ने से रोक देती है। इस इलाके में ज्यादा ऊंचाई होने के कारण ऑक्सीजन की कमी भी महसूस होती है।

कठिन परिस्थितियों के कारण यहां विमान की लैंडिंग और टेकऑफ दोनों ही बेहद मुश्किल और जोखिम भरे हो जाते हैं। 

सिर्फ एक्सपर्ट पायलट ही कर सकते हैं लैंडिंग

यहां पर विमान उड़ाने के लिए पायलट को खास ट्रेनिंग दी जाती है। विमान उड़ाने के लिए पायलट के पास कम से कम 100 शॉर्ट टेकऑफ और लैंडिंग का अनुभव होना जरूरी होता है।

इसी के साथ उनके पास नेपाल के पहाड़ी इलाकों में उड़ान भरने का अनुभव भी होना चाहिए। तभी आप  लुकला एयरपोर्ट पर आसानी से सफल लैंडिंग कर सकते है।