Weather Update 26 May 2026 : 13 राज्यों में झमाझम बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अभी-अभी अलर्ट

देशभर में 9 दिन का नौतपा शुरू हो गया है।  नौतपा  26 मई से शुरू होकर पूरे 9 दिन यानि 2 जून तक रहने वाला है। आज नौतपे का दूसरा दिन है। नई मौसम रिपोर्ट के अनुसार देशभर में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदला हुआ है।
 
Newz Fast, New Delhi हाल ही में मौसम विभाग ने ताजा रिपोर्ट जारी करते हुए बताया है की भीषण गर्मी के बीच देशभर में आज एक बार फिर से मौसम करवट लेने वाला है, जिसे कुछ जगहों पर बारिश होने वाली है तो कुछ जगहों पर मौसम साफ रहने वाला है। 

आज 26 मई को यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। पिछले दिनों हुई बारिश और ओलावृष्टि से प्रदेश के कई राज्यों में तापमान में काफी गिरावट आई है। अब धीरे-धीरे फिर से तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

मौसम विभाग ने नई रिपोर्ट जारी करते हुए आज के लिए कई राज्यों में बारिश के आसार जताएं है तो वहीं कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना जताई है।

चलिए जानते है आज 26 मई मंगलवार को देशभर में मौसम कैसा रहेगा....

लू की चेतावनी

राजधानी दिल्ली में आज 26 मई को भीषण गर्मी येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार 30-31 मई को दिल्ली में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। हालांकि गर्मी फिर से भी कम नहीं होगी। 

बारिश का अलर्ट

आज यानी 26 मई को यूपी के मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, आगरा, मथुरा, कानपुर, सहारनपुर, बिजनौर, बरेली, रामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, बलरामपुर, वाराणसी, प्रयागराज और गोरखपुर में हल्की बारिश की संभावना है। इसके साथ ही तेज हवाओं के भी चलने का अलर्ट जारी किया गया है।

आंधी-बारिश का अलर्ट

बिहार में आज यानी 26 मई को बिहार के गया, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, सुपौल, पूर्णिया, अररिया, मधेपुरा, किशनगंज, सहरसा, कटिहार, वैशाली, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण और भोजपुर में बादलों के झमाझम बरसने की चेतावनी दी गई है। 

बारिश का अलर्ट

पहाड़ों पर भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने आज नैनीताल, बागेश्वर, हरिद्वार, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, चंपावत, पौड़ी गढ़वाल, उधम सिंह नगर और उत्तर का आंधी के साथ ही बरसात का अलर्ट जारी किया है। IMD के अनुसार ये मौसम 28 मई तक ऐसा ही रहेगा।

तूफान की चेतावनी

आज 26 मई को हिमाचल प्रदेश बारिश के साथ ही तूफानी हवाएं चलने की संभावना है। 

जम्मू कश्मीर में मौसम

जम्मू शहर में भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने बताया की 26 और 27 मई को मौसम आमतौर पर गर्म और शुष्क रहेगा। इसके बाद, 28 और 29 मई को कुछ स्थानों पर बादल छाए रहने, गरज-चमक के साथ बारिश होने, ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने के आसार है। वहीं, 30 मई से तीन जून तक मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा।

हीटवेव का अलर्ट

राजस्थान में भीषण गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार आज यानी 26 मई को राजस्थान के जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर, बूंदी, सीकर, उदयपुर, अनूपगढ़, अलवर, सीकर, करौली, अजमेर, जोधपुर, चुरू, करौली और धौलपुर में भीषण गर्मी की चेतावनी जारी की गई है।

आज मध्य प्रदेश में राजगढ़, गुना, दमोह, सागर, जबलपुर, उमरिया, मांडला, बालाघाट, नरसिंहपुर, सिवनी, इंदौर, छतरपुर और विदिशा में भीषण गर्मी और लू का अलर्ट जारी किया गया है।