Weather Alert : पूरे देशभर में आने वाली 25 तारिख को शुरू होगा नौतपा, 9 दिन तक चलेगा
Newz Fast, New Delhi मौसम विभाग के अनुसार, ज्येष्ठ महीना शुरू होने वाला है और ऐसे में अब गर्मी और भी तेज पड़ने वाली है। ऐसे में ज्येष्ठ के महीने में नौतपा भी आता है। सूर्य देव रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसे नौतपा कहा जाता है।
नौतपा जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है, नौ दिन भीषण गर्मी। इस दौरान भीषण गर्मी और लू चलती है। इस अवधि में सूर्य देव की उपासना का विशेष महत्व है। चलिए जानते हैं कि नौपता के 9 दिनों में आपको किन बातों का खासतौर से ध्यान रखना चाहिए।
इस दिन से शुरू होगा नौतपा
मिली जानकारी के अनुसार, साल 2026 में नौतपा की शुरुआत 25 मई से हो रही है, जो 2 जून तक चलने वाला है। नौतपा में लगभग 9 या 10 दिनों तक भीषण गर्मी पड़ती है, जिसे मानसून के लिए अच्छा माना जाता है। Nautapa 2026
करे ये काम
सनातन धर्म में नौतपा की अवधि सूर्य देव को प्रसन्न कर कुंडली में सूर्य को मजबूत करने और उत्तम स्वास्थ्य पाने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया है। ऐसे में आप इस दौरान सुबह जल्दी उठकर स्नान कर सूर्य को अर्घ्य दें और सूर्य देव के मंत्रों का जप करें, जिससे सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।
नौतपे के दौरान प्याऊ लगवाना और पानी, शरबत, सत्तू, घड़े, छाता, सूती कपड़े, हाथ का पंखा और मौसमी फलों का दान करना शुभ फल देता है।
नौतपा के नियम
नौतपा में मांगलिक कार्यों को टालना चाहिए, जैसे शादी, गृह प्रवेश आदि नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे सुख-शांति में बाधा आती है। नौतपे के दौरान हमेशा ही हल्का भोजन करना चाहिए।
नौतपा में पक्षियों और पशुओं के लिए पानी की व्यवस्था शुभ और बहुत ज्यादा फलदायी होता हैं। कोई जरूरतमंद पानी या अन्न मांगे, तो उसे खाली हाथ नहीं लौटाना चाहिए, उसकी हर इच्छा पूरी कर तन मन धन से सेवा करनी चाहिए।