UP Police Bharti 2026 : इस साल बड़े पैमाने पर यूपी पुलिस में होगी 1 लाख से अधिक पदों पर भर्तियां, जल्द जारी होगा UPPRPB का नोटिफिकेशन 

UP Police Bharti 2026 : आज के समय अधिकतर युवाओं का सपना होता है कि वे सिविल सर्विस की परीक्षा देकर सरकारी नौकरी करें। अगर आप भी इस सपने को देख रहे है, तो अब आपका ये सपना जल्द ही पूरा होने वाला है। हाल ही में उत्तर प्रदेश पुलिस ने 1 लाख से अधिक पदों पर भर्तियां निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए अपना आवेदन दे सकता है। 
 

UP Police Bharti 2026 : उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। इस साल बड़े पैमाने पर यूपी पुलिस की भर्तिया की जाएगी। हाल ही में सीएम योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश पुलिस में बंपर भर्ती की घोषणा की है।

इन भर्तियों से कानून-व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा। उत्तर प्रदेश पुलिस में 1 लाख से अधिक पदों पर भर्तियां की जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए अपना आवेदन दे सकते है।

इन पदों में सिपाही और दरोगा से लेकर होमागर्ड तक के पद शामिल हैं। जल्द ही इस भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। यूपी पुलिस भर्ती 2026 के तहत कई अलग-अलग पदों पर नियुक्तियां की जाएगी। बता दें कि कुछ भर्तियों की प्रक्रिया पहले से चल रही है। बाकी के पदों के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। 

सिविल पुलिस कांस्टेबल- 32679 पद

सब इंस्पेक्टर (एसआई/दरोगा)- 4800 से अधिक पद

एसआई/एएसआई क्लेरिकल कैडर-537 पद

इन पदों के लिए नोटिफकेशन का इंतजार

जेल वार्डर, कॉन्फिडेंशियल सब इंस्पेक्टर, रेडियो असिस्टेंट ऑपरेटर, कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए, स्पेशल सिक्योरिटी फोर्सेज, माउंटेड पुलिस बल, महिला बटालियन शामिल है। 

शैक्षणिक योग्यता

इन सभी पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता तय की जाएगी। सब इंस्पेक्टर लेवल के पदों के लिए उम्मीदवार के पास 12वीं पास होना जरूरी है। इसी के साथ क्लेरिकल और तकनीकी पदों के लिए कंप्यूटर नॉलेज समेत अन्य अतिरिक्त योग्यताएं भी मांगी जा सकती हैं।

ऐसे होगी चयन प्रक्रिया

इन सभी पदों के लिए उम्मीदवार को लिखित परीक्षा और फिजिकल स्टैंडर्ड और फिजिकल एफिसिएंसी टेस्ट देने होंगे। फिजिकल स्टैंडर्ड में लंबाई, सीना, वजन आदि मापा जाता है। जबकि एफिसिएंसी टेस्ट में दौड़ करवाई जाएगी।

पुरुष अभ्यर्थियों को 28 मिन्ट में 4.8 किमी और महिलाओं को 16 मिनट में 2.4 किमी दौड़ पूरी करनी होगी। साथ ही डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन और मेडिकल टेस्ट भी देना होगा।