Union Bank Recruitment 2026 : यूनियन बैंक ने अप्रेंटिस के 1865 पदों पर निकली बंपर भर्तियां, 20,000 रुपये तक मिलेगा स्टाइपेंड

Union Bank Recruitment 2026 : अगर आप किसी सरकारी बैंक में नौकरी करना चाहते है तो अब आपका ये सपना जल्द पूरा होने वाला है। यूनियन बैंक ने 1865 पदों पर बंपर भर्तियां निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए अपना आवेदन दे सकते है। इन पदों के लिए फ्रेशर्स भी आवेदन कर सकते है। आइये जानते है विस्तार से...
 

Union Bank of India Recruitment 2026 : अगर आप ग्रेजुएशन पास है और किसी सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे है तो बैंकिंग सेक्टर में आपको शानदार मौका मिल रहा है।

हाल ही में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (Union Bank of India) ने साल 2026 के लिए अप्रेंटिस के 1865 पदों बंपर भर्तियां निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए अपना आवेदन दे सकते है।

अप्रेंटिसशिप के जरिए उम्मीदवारों को बैंक के कामकाज को समझने और प्रैक्टिकल नॉलेज हासिल करने का मौका मिलेगा। सभी इच्छुक उम्मीदवार 19 मई 2026 तक अपना आवेदन दे सकते है। 

शैक्षिणक योग्यता 

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसमें विशेष स्ट्रीम की बाध्यता नहीं है। आपकी डिग्री आर्ट्स, कॉमर्स या साइंस – किसी भी विषय में हो सकती है।

इस साल खास बात ये है कि इसमें अभी-अभी कॉलेज से निकले छात्र यानी फ्रेशर्स भी इन पदों के लिए अपना आवेदन दे सकते है। जो छात्र बैंकिंग सेक्टर में अपना करियर बनाना चाहते है ये उन लोगों के लिए शानदार मौका है। 

सैलरी और मिलने वाला अनुभव

इन पदों पर चयन होने के बाद उम्मीदवार को हर महीने 15,000 से 20,000 रुपये तक का स्टाइपेंड दिया जाएगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये एक ट्रेनिंग आधारित पद है।  

अप्रेंटिस के तौर पर काम करते हुए उम्मीदवार बैंकिंग के विभिन्न कार्यों – जैसे कस्टमर हैंडलिंग, अकाउंट्स, ट्रांजैक्शन प्रोसेस और ऑफिस मैनेजमेंट को आसानी से समझ सकते है। 

ऐसे करें आवेदन 

सभी उम्मीदवार को इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन देना होगा। इसमें आप यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा।

उसके बाद अपनी सभी जरूरी जानकारी भरनी होगी। फॉर्म को बिना किसी गलती के सही से भरें। अगर फॉर्म में किसी भी तरह की गलती होती है तो आपका फॉर्म रद्द कर दिया जाएगा।