Transfer News : हरियाणा के वन्यजीव विभाग में कई अधिकारियों के हुए तबादले, जानिए लिस्ट में कौन-कौन है शामिल

Transfer News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा सरकार के पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव विभाग में बड़े स्तर पर कई वन अधिकारियों के तबादले कर  दिए है और नई नियुक्तियों के आदेश भी दिए हैं।
 
Newz Fast, New Delhi मिली जानकारी अनुसार, गुरुग्राम साउथ सर्कल के कंजर्वेटर ऑफ फॉरेस्ट और हरियाणा फॉरेस्ट डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के चीफ जनरल मैनेजर के पद से IFS अधिकारी सुभाष चंदर यादव को मुक्त करते हुए केवल चीफ कंजर्वेटर ऑफ फॉरेस्ट्स का कार्यभार सौंपा गया है। 

जानकारी के मुताबिक, गुरुग्राम साउथ सर्कल के कंजर्वेटर ऑफ फॉरेस्ट्स का अतिरिक्त कार्यभार राज कुमार को दिया गया है और उन्हें गुरुग्राम के DCF पद से मुक्त कर दिया गया है। 

मिली जानकारी अनुसार, अंबाला नॉर्थ सर्कल से भूपिंदर सिंह को बदल कर कैथल का डिविजनल फॉरेस्ट ऑफिसर नियुक्त किया है।

साथ ही गुरुग्राम का नया डिविजनल फॉरेस्ट ऑफिसर सुरेंद्र डांगी को बनाया गया है।