Token System : अब खाद लेने के लिए लाइन का झंझट हुआ खत्म, सरकार ने शुरू किया टोकन सिस्टम
कई बार किसानों को घंटों इंतजार के बाद भी किसानों को खाद नहीं मिलती है। किसानों की इसी समस्या को देखते हुए सरकार ने Online टोकन सुविधा शुरू कर दी है।
अब किसान घर बैठे ही DAP खाद के लिए टोकन बुक कर सकेंगे। नई व्यवस्था के तहत किसान अपनी सुविधा के अनुसार तारीख और समय चुनकर टोकन बुक कर पाएंगे। टोकन बुक होने के बाद यह 72 घंटे तक मान्य रहेगा।
किसान निर्धारित तारीख पर सीधे खाद वितरण केंद्र या रिटेलर के पास पहुंचकर आधार कार्ड या टोकन दिखाकर आसानी से किसान अपनि खाद प्राप्त कर सकेंगे।
इससे भीड़ और अव्यवस्था कम होगी तथा किसानों को समय पर खाद मिल सकेगा। सरकार का कहना है कि इस व्यवस्था से खाद वितरण प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और आसान बनेगी।
किसानों को अब बार-बार लाइन में लगने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके साथ ही खाद की उपलब्धता और वितरण पर भी बेहतर निगरानी रखी जा सकेगी।
टोकन बुक करने के लिए सरल तरीका
किसान अब “बलराम App” के माध्यम से भी DAP खाद के लिए टोकन बुक कर सकेंगे। किसान अब बेहद आसान तरीके से DAP खाद के लिए ऑनलाइन टोकन बुक कर सकते हैं।
सबसे पहले किसान को निर्धारित पोर्टल या मोबाइल App पर जाना होगा। वहां आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर दर्ज कर OTP के माध्यम से लॉगिन करना होगा।
इसके बाद किसान अपनी Farmer ID के जरिए जानकारी सत्यापित कर सकेगा। फिर किसान जिले, विकासखंड और खाद वितरण केंद्र का चयन कर अपनी सुविधा के अनुसार तारीख और समय चुनकर टोकन बुक कर सकता है।
बुकिंग पूरी होने के बाद मोबाइल पर टोकन नंबर प्राप्त होगा। निर्धारित दिन केंद्र पर पहुंचकर आधार कार्ड और टोकन दिखाने पर आसानी से खाद मिल जाएगा। यह प्रक्रिया पूरी तरह सरल और समय बचाने वाली है।
टोकन की बुकिंग
यह App किसानों को घर बैठे खाद वितरण की जानकारी और टोकन सुविधा उपलब्ध कराएगा। App में किसान आधार से लिंक मोबाइल नंबर के जरिए लॉगिन कर खाद केंद्र, तारीख और समय का चयन कर सकते हैं।
बुकिंग के बाद App में डिजिटल टोकन उपलब्ध होगा। जिसे केंद्र पर दिखाकर खाद प्राप्त किया जा सकेगा। इसमें Farmer ID के माध्यम से जमीन की जानकारी भी दर्ज रहेगी। इससे किसानों को बार-बार केंद्र के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।