Today Gold-Silver Rate : सोने की गिरावट के बाद अब चांदी हुई इतनी सस्ती, जानें क्या है रेट

Today Gold-Silver Rate : देश में हर पल सोना-चांदी के दामों बदलाव आता दिख रहा है. हाल ही सोना-चांदी के भाव में भारी गिरावट आई है. आइये जानते है आज के सोना-चांदी के भाव 
 

Today Gold-Silver Rate : आज यानी 10 अप्रैल को सरार्फा बाजार में अचानक से सोना-चांदी के दामों में भारी गिरावट आई है. अब चांदी 2 लाख रुपये से ज्‍यादा सस्‍ती हो चुकी है, साथ ही सोने की बात करें तो उसके भी भाव बहुत कम हो चुके है.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि MCX पर सोने-चांदी की ये गिरावट अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता होने वाले समय पर हुई है. मार्केट में 10 ग्राम सोने का भाव 1700 रुपये टूटकर 151700 रुपये पर पहुंच गया.

वहीं, चांदी की कीमतों में भी बड़ी गिरावट आई है, जो 4000 रुपये से ज्‍यादा गिरकर 2,39,685 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रही है. सरार्फा बाजार के मुताबिक सोने के भाव में 1.10 फीसदी और चांदी की कीमतों में 1.70 फीसदी की गिरावट है. 

ग्‍लोबल दबाओं के कारण भी भारत में सोने चांदी के भाव में गिरावट देखी जा रही है. अगर आप सोना-चांदी खरीद रहे है तो पहले सलाहकारों से बात जरूर करें.