Today Weather Update : कई राज्यों में आज मौसम लेगा करवट, गर्मी से राहत और बारिश की संभावना
Newz Fast, New Delhi आज का मौसम
उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में 27 से 30 मई तक
दिल्ली में 28 और 29 को बारिश के आसार
हिमाचल प्रदेश में 28 और 29 मई को बारिश
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 28 से 31 मई तक
पूर्वी उत्तर प्रदेश में 27 से 31 मई तक बारिश
पंजाब-हरियाणा, चंडीगढ़ में आंधी, बारिश
राजस्थान में 28 और 29 मई को धूल भरी आंधी, बारिश
मध्य प्रदेश में 28 मई से 1 जून तक बारिश
छत्तीसगढ़ में 28 मई से 2 जून तक बारिश
उत्तराखंड और हिमाचल में बारिश का अलर्ट
उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के साथ हिमाचल प्रदेश में आज से बारिश का अलर्ट है। उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में 27 से 30 मई तक बारिश का अलर्ट है।
जबकि हिमाचल प्रदेश में 28 और 29 मई को बरसात आ सकती है। इस दौन 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है।
पंजाब-हरियाणा के साथ चंडीगढ़ में आंधी, बारिश
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में नोएडा, गाजियाबाद, बागपत से हापुड़ तक 28 से 31 मई तक दौरान जगह-जगह हल्की से तेज बारिश आने के आसार हैं. इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है.
पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ तक भी गरज के साथ आंधी आने की चेतावनी है. 80 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी आ सकती है. 29 मई को पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी 80 किमी प्रति घंटे की स्पीड से तूफान आने की चेतावनी है.
राजस्थान में भी आंधी
राजस्थान में भी मौसम 28 और 29 मई को 70 से 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी, बारिश का अलर्ट है. धूल भरी आंधी के साथ बारिश भी देखने को मिलेगी. बीकानेर संभाग से लेकर जयपुर तक भी आंधी आने का अलर्ट है।