Today Sarason Rate 28 April 2026 : राजस्थान के साथ हरियाणा के इन जिलों सरसों के भाव में हुई बढ़ोतरी, जानें बाकी शहरों के ताजा रेट 

Today Sarason Rate 28 April 2026 : भारत में हर रोज सरसों की मांग बढ़ती जा रही है। जिसके चलते भारत के विभिन्न राज्यों में सरसों की कीमतों हर रोज उतार-चढ़ाव देखने को मिल जाता है। आज यानी 28 अप्रैल को भारत के विभिन्न राज्यों में सरसों की औसत कीमत ₹6,334 प्रति क्विंटल के आसपास चल रहा है। साथ ही सरसों की गुणवत्ता के आधार पर सरसों की कीमतों में बदलाव हो सकता है। 
 

Today Sarason Rate 28 April 2026 : आज यानी 28 अप्रैल को भारत की प्रमुख मंडियों में सरसों का औसत भाव  ₹5,700 से लेकर ₹7,050 प्रति क्विंटल के बीच चल रहा है।

सरकार द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए सरसों का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) ₹6,200 प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। अगर हरियाणा राज्य की बात करें, तो यहां की प्रमुख मंडियों में सरसों की औसत कीमत ₹6200-₹6300 प्रति क्विंटल के आसपास चल रहा है।

वहीं, स्थानीय मंडियों में सिरसा, भिवानी और हिसार में भाव लगभग ₹6000 से ₹6500 प्रति क्विंटल के बीच चल रहा है। इसके अलावा, राजस्थान की बात करें, तो यहां की प्रमुख मंडियों में सरसों की औसत कीमत ₹5860 से ₹7050 प्रति क्विंटल के बीच है। सभी मंडियों में सरसों की कीमत उनकी गुणवत्ता के आधार पर अलग-अलग हो सकती है। 

 हरियाणा की प्रमुख मंडियों में सरसों के भाव (अनुमानित):

हिसार: सरसों की औसत कीमत ₹5981 - ₹6494 प्रति क्विंटल के बीच चल रही है।

भिवानी: सरसों की औसत कीमत लगभग ₹6540 प्रति क्विंटल के बीच चल रही है।

सिरसा: सरसों की औसत कीमत लगभग ₹6200-₹6300 प्रति क्विंटल के बीच चल रही है।

हरियाणा औसत: ₹6200-₹6300 प्रति क्विंटल के बीच चल रही है। 

प्रमुख राज्यों और मंडियों के ताजा भाव (अनुमानित):

राज्य / मंडी              औसत भाव (प्रति क्विंटल)       अधिकतम भाव

राजस्थान                       ₹6,530                                 ₹7,050

हरियाणा                       ₹6,200                                  ₹6,500

उत्तर प्रदेश                    ₹6,265                                  ₹7,000

पश्चिम बंगाल                  ₹6,550                                       -

राजस्थान की मंडी अनुसार विवरण:

अलवर (राजस्थान): अलवर की मंडियों में सरसों का भाव काफी ऊंचा है और व्यापारी इसे लगभग ₹6,800 प्रति क्विंटल पर खरीद रहे हैं।

गंगापुर सिटी (राजस्थान): गंगापुर सिटी की मंडियों में फिलहाल भाव ₹5,700 प्रति क्विंटल के आसपास है।