Today Mandi Bhav 23 April 2026 : हरियाणा सहित इन राज्यों में सरसों के दाम में आया भारी उछाल, जानें आपके शहर के ताजा रेट

Today Mandi Bhav 23 April 2026 : भारत के विभिन्न राज्यों में हर रोज सरसों की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल जाता है। आज यानी 23 अप्रैल को भारत की प्रमुख मंडियों में सरसों की औसत कीमत ₹6,000 से ₹7,400 प्रति क्विंटल के बीच है। अगर हरियाणा और राजस्थान की बात करें, तो यहां की मंडियों में सरसों के दामों में तेजी देखी जा रही है। 
 

Today Mandi Bhav 23 April 2026 : आज यानी 23 अप्रैल को हरियाणा और राजस्थान की मंडियों में सरसों की औसत कीमत  ₹6400-₹7000 के बीच चल रही है। मंडियों के भाव के अनुसार हरियाणा और राजस्थान की मंडियों में सरसों के भाव में बढ़ोतरी हुई है।

अगर हरियाणा में हिसार और भिवानी जिले की मंडी की बात करें, तो वहां सरसों की औसत कीमत ₹6000-₹6500 के आसपास है। सरसों के दाम क्वालिटी (42% कंडीशन) और मंडी के अनुसार कम या ज्यादा हो सकते हैं।

मंडियों में पीली सरसों के भाव काली सरसों की तुलना में थोड़े अधिक (₹7,340/क्विंटल तक) देखे जा रहे। हरियाणा और राजस्थान की मंडियों में हर रोज सरसों की कीमतों में बदलाव आता रहता है।

आज हरियाणा और राजस्थान की मंडियों में सरसों के भाव तेजी दर्ज की गई है। देश की विभिन्न मंडियों में सरसों की कीमत अलग-अलग हो सकती है। 

प्रमुख मंडियों में सरसों के भाव (प्रति क्विंटल):

राजस्थान (जयपुर/नोखा) : ₹6200 - ₹7000 प्रति क्विंटल के बीच चल रहा है। 

हरियाणा (हिसार/भिवानी): ₹5981 - ₹6494 प्रति क्विंटल के बीच चल रहा है। 

गुजरात: ₹4500 - ₹7900 प्रति क्विंटल के बीच चल रहा है। 

राज्यवार औसत भाव

हरियाणा: हरियाणा में सरसों का औसत भाव ₹6,025/क्विंटल है। यहां पर सरसों का न्यूनतम भाव ₹5,981 और अधिकतम भाव ₹6,494/क्विंटल बीच चल रहा है। 

राजस्थान: राजस्थान में औसत भाव ₹6,400/क्विंटल के आसपास है। यहां की मंडियों में सरसों का अधिकतम भाव ₹7,031/क्विंटल के बीच चल रहा है। 

गुजरात: गुजरात की मंडियों में औसत भाव ₹6,217/क्विंटल है, जबकि अधिकतम रेट ₹7,900/क्विंटल तक पहुँचा है।

पश्चिम बंगाल: यहाँ औसत बाजार मूल्य ₹6,550/क्विंटल के करीब है।

प्रमुख मंडियों के ताजा भाव (प्रति क्विंटल)

मंडी                                औसत भाव (₹)                 न्यूनतम - अधिकतम भाव (₹)

जयपुर (अनाज)                      ₹6,440                          ₹6,440 - ₹6,440 

हिसार                                  ₹6,025                           ₹5,981 - ₹6,494 

भिवानी                                 ₹6,202                           ₹6,200 - ₹6,300 

गंगापुर सिटी                          ₹5,700                           ₹5,700 (स्थिर)