बिना Passport के ये 3 लोग कर सकते है दुनिया की सैर, मिलती है ये खास सुविधाएं 

Travel Abroad Without Passport: देश-विदेश में कहीं भी जाने के लिए हर व्यक्ति को पासपोर्ट की जरूरत पड़ती है. बिना पासपोर्ट के कोई भी इंसान किसी दूसरे देश में एंट्री नहीं कर सकता. विश्व में 3 ऐसे लोग है जो बिना पासपोर्ट के देश-विदेश में बिना किसी रोक-टोक आ-जा सकते है. इन तीनों को खास सुविधाएं भी दी जाती है. आइये जाते है विस्तार से...
 

Travel Abroad Without Passport : किसी भी देश में जाने के लिए आपको पासपोर्ट की जरूरत पड़ती है. आज हम आपको 3 ऐसे लोगों के बारे में बताते है, जिन्हें कहीं भी जाने के लिए पासपोर्ट की जरूरत नहीं पड़ती.

हम बात कर रहे है उन तीन शख्सियत जापान के सम्राट नारुहितो (Naruhito), सम्राज्ञी मसाको (Masako) और ब्रिटेन के राजा चार्ल्स तृतीय (Charles III) की. यह छूट उन्हें उनके पद, संवैधानिक स्थिति और अंतर्राष्ट्रीय पहचान के कारण मिली है.

ये तीनों लोग अपने देश के सर्वोच्च प्रतीक है. इनके लिए कोई भी सामान्य नियम लागू नहीं होते. इन शाही हस्तियों की यात्रा सामान्य यात्रियों जैसी नहीं होती.

विदेश जाने की पूरी जानकारी पहले ही संबंधित देश को भेज दी जाती है. उनके आगमन पर उन्हें राष्ट्राध्यक्ष के रूप में सम्मान दिया जाता है. 

जापान के सम्राट नारुहितो (Naruhito) 

सम्राट नारुहितो जापान में सम्राट व्यक्ति नहीं, बल्कि इन्हें देश की प्रतीक और ‘स्टेट और जनता की एकता का प्रतीक’ माना जाता है. पूरे देश की पहचान सम्राट नारुहितो से होती है.

सम्राट नारुहितो को किसी भी देश में जाने के लिए किसी सामान्य व्यक्ति की तरह पासपोर्ट की जरूरत नहीं है. सम्राट नारुहितो (Naruhito) की विदेश यात्रा को जापान का विदेश मंत्रालय संभालता है. 

जापान में सम्राज्ञी के पास भी समान विशेष अधिकार

सम्राज्ञी मसाको (Masako) को भी सम्राट के साथ इसी विशेष दर्जा दिया जाता है. सम्राज्ञी मसाको भी राज्य का प्रतिनिधित्व करती हैं. इसलिए उन्हें भी किसी भी यात्रा के लिए पासपोर्ट की जरूरत नहीं है. उनकी यात्राएं पूरी तरह से राजनयिक स्तर पर तय की जाती है. 

ब्रिटेन के राजा के लिए अलग नियम और कानूनी आधार

ब्रिटेन में चार्ल्स तृतीय (Charles III) को किसी भी देश में यात्रा करने के लिए पासपोर्ट की जरूरत नहीं है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ब्रिटेन में सभी पासपोर्ट राजा के नाम से जारी किए जाते है.

ब्रिटेन पासपोर्ट पर लिखा होता है कि यह डॉक्यूमेंट राजा के आदेश से जारी किया गया है. ‘सॉवरेन इम्युनिटी’ नाम का एक कानून भी है, जिसके तहत राजा सामान्य कानूनी प्रक्रियाओं से अलग होते हैं.