Surbhi Yadav Success Story : पुलिस इंस्पेक्टर की बेटी ने UPSC में हासिल की ऑल इंडिया 14वीं रैंक, स्कूल में भी रही टॉपर

Surbhi Yadav Success Story : UPSC की परीक्षा देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक है। इस परीक्षा को पास कर पाना बहुत ही मुश्किल है। हर साल लाखों उम्मीदवार इस परीक्षा में हिस्सा लेते है। लेकिन उनमें से बहुत कम लोग होते है, जो इस परीक्षा को पास करके देश का नाम रोशन कर सकें। आइये जानते है एक ऐसी ही बेटी के बारे में...
 

Surbhi Yadav Success Story : संघ लोक सेवा आयोग हर साल सिविल सर्विस की परीक्षा आयोजित करवाती है। इस परीक्षा को पास  करना नामुकिन है।

आज हम आपको उत्तर प्रदेश की इस बेटी के बारे में बता रहे है, जिन्होंने अपनी कड़ी मेहनत से UPSC की परीक्षा को पास करके ऑल इंडिया 14वीं रैंक हासिल की। हम बात कर रहे है सुरभि यादव(Surbhi Yadav) की। आइये जानते है इनकी सफलता की कहानी।

सुरभि का परिवार और शुरुआती पढ़ाई

सुरभि उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के एक छोटे से गाँव नसीर नंगला (सांगा) की रहने वाली हैं। सुरभि के पिता राकेश कुमार यादव हैं, जो उत्तर प्रदेश पुलिस में इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। सुरभि का माता अखिलेश देवी, जो एक गृहिणी हैं।

पढ़ाई के अलावा, सुरभि कला और खेलकूद में भी रुचि रखती हैं। उन्हें वारली पेंटिंग (Warli Art) और बेकिंग का भी बहुत शौक है। वारली पेंटिंग एक महाराष्ट्र की आदिवासी कला है जो प्रकृति से प्रेरित होती है।

सुरभि को बैडमिंटन खेलना भी बहुत पसंद हैं। सुरभि ने अपनी शुरुआती पढ़ाई गांव के एक निजी स्कूल और बरेली के स्कूलों से पूरी की। सुरभि ने 10 कक्षा की पढ़ाई बरेली के एसआर इंटरनेशनल इंटर कॉलेज से पूरी की।

उसके बाद सुरभि ने 12वीं कक्षा की पढ़ाई आर्मी पब्लिक स्कूल, बरेली से की। सुरभि के 12वीं कक्षा में 96% अंक प्राप्त किए थे। 12वीं कक्षा पूरी करने के बाद सुरभि दिल्ली चली गई।

सुरभि ने दिल्ली के  लेडी श्री राम कॉलेज (LSR) से इतिहास में B.A. Hons की डिग्री हासिल की। उसके बाद उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया से इतिहास में ही एमए (M.A.) की डिग्री हासिल की। 

UPSC की तैयारी और परीक्षा 

सुरभि ने मास्टरर्स की डिग्री हासिल करने के बाद UPSC की तैयारी शुरू कर दी। सुरभि ने साल 2023 में UPSC परीक्षा दी। लेकिन वे परीक्षा में 10 नंबर से पीछे रह गई। सुरभि ने फिर भी हार नहीं मानी।  

सुरभि ने पहले प्रयास की पीक्षा में जो गलतियां की है वे उसे दोहराना नहीं चाहती। इसलिए सुरभि ने दिन-रात कड़ी मेहनत करके अपने दूसरे प्रयास में UPSC CSE 2025 की परीक्षा को पास करके ऑल इंडिया 14वीं रैंक हासिल की।