Summer School Holidays : दिल्ली के साथ इन राज्यों में शुरू हो गई गर्मियों की छुट्टियां, इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल 

Summer Vacation School Holidays 2026 : भीषण गर्मी के कारण देश के कई राज्यों में स्कूल की गर्मियों की छुट्टियां शुरू हो चुकी है। तपती गर्मी के कारण स्कूली बच्चों का बुरा हाल हो रहा है। इसलिए सरकार ने स्कूल बंद कर दिया है।
 

Summer Vacation School Holidays 2026 : देश में बढ़ती गर्मी के कारण बच्चों को बहुत परेशानी हो रही है। भीषण गर्मी और लू से बच्चों की तबीयत खराब हो रही है। देश के कई राज्यों में बढ़ती गर्मी के कारण स्कूलों में छुट्टियां कर दी गई है।

भारत के अलग-अलग राज्यों में गर्मी बढ़ने के कारण विभिन्न तरह के निर्देश जारी किए गए हैं। कई राज्यों में मई से पहले ही गर्मियों की छुट्टियां शुरू हो चुकी है।

साथ ही कई राज्यों में गर्मी के कारण स्कूल का समय बदल दिया गया है। तेज धूप और बढ़ती गर्मी से हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली एनसीआर, यूपी, मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में ही हालत खराब हो रहे है। 

इस राज्य के स्कूलों को वॉटर बेल का आदेश

उत्तराखंड राज्य सरकार ने स्कूलों में वॉटर बेल का आदेश दिया है। इस बेल के बजते ही सभी बच्चे पानी पी सकते है। जिससे बढ़ती गर्मी और स्टूडेंट्स को डिहाइड्रेशन से बच सकते है।

सरकार ने आदेश दिया है कि समय-समय पर वॉटर बेल बजाई जाए। इसका मतलब है कि स्कूल में जैसे एक पीरियड के बाद दूसरे सब्जेक्ट की क्लास के लिए बेल बजाई जाती है वैसे ही पानी पीने के लिए बेल बजाई जाएगी। 

यहां स्कूलों का बदला टाइम

मध्य प्रदेश में सरकार ने सभी स्कूलों का समय बदल दिया है। अब स्कूल का टाइम सुबह 7 बजकर 30 मिनट से दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक होगा। वहीं, टीचर्स के लिए सुबह 7.30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक स्कूल का टाइम रहेगा। इससे बच्चों को तपती धूप से बचाया जा सकता है। 

इस राज्य में पड़ गई गर्मियों की छुट्टियां

भीषण गर्मी के कारण छत्तीसगढ़ सरकार सभी स्कूलों की छुट्टी कर दी है। राज्य में 20 अप्रैल 2026 से गर्मियों की छुट्टियां शुरू हो चुकी है। राज्य में सभी स्कूल 15 जून 2026 तक बंद रहेंगे। राज्य के सरकारी, प्राइवेट और सहायता प्राप्त स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां जारी कर दी गई है। 

ओडिशा के कई जिलों में स्कूलों की छुट्टियां

ओडिशा सरकार ने बढ़ती गर्मी को देखते हुए कुछ जिलों में सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल समेत कॉलेजों में गर्मियों की छुट्टियां कर दी गई है। ओडिशा में आज यानी 21 अप्रैल 2026 से सभी कॉलेज और स्कूल बंद रहेंगे।  

केरल में नहीं चलेगी कोई स्पेशल क्लास

राज्य सरकार ने ऐलान किया कि गर्मियों की छुट्टियों में किसी भी तरह की स्पेशल क्लास को नहीं चलाई जाएगी और ना ही बच्चों स्कूल बुलाकर कोई अन्य एक्टिविटी करवानी है। अगर कोई इन नियमों को तोड़ता है उस स्कूल के खिलाफ सख्त कार्यवाही हो सकती है।

50 दिनों के लिए स्कूल बंद!

दिल्ली एनसीआर में भी बढ़ती गर्मी के कारण छुट्टियों की घोषणा जल्द हो सकती है। गुरुग्राम, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद समेत दिल्ली एनसीआर के स्कूलों में भी गर्मियों की छुट्टियां पड़ सकती हैं। साथ ही हरियाणा में भी गर्मियों की छुट्टियां हो सकती है।