Subramania Bharathi Success Story : ईंट भट्ठे पर काम करने वाले मजदूर के बेटे ने पहली बार में किया UPSC में टॉप, जानें फर्श से अर्श तक की कहानी
Subramania Bharathi Success Story : कहा जाता है कि लक्ष्य सही हो तो हर सपना पूरा हो जाता है. आज हम आपको एक ऐसे की अधिकारी के बारे में बता रहे है जिन्होंने अपने पहले प्रयास में UPSC की परीक्षा को क्रेक कर लिया.
हम बात कर रहे है UPSC अधिकारी सुब्रमणयम भारती(Subramania Bharathi)की. सुब्रमणयम भारती तमिलनाडू के रहने वाले है. उनके पिता वहां एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करके अपने घर का खर्च चलाते है.
गरीबी, संघर्ष को देखते हुए सुब्रमणयम ने कड़ी मेहनत करके पढ़ाई की. भारती ने अपने शुरुतआती पढ़ाई तमिल मीडियम से की है. उसके बाद भारती ने इतिहास विषय में BA की डिग्री हासिल की.
भारती ने राज्य सरकार की नान मुधलवन (Naan Mudhalvan) योजना की मदद से और एक कोचिंग सेंटर की सहायता से इस मुकाम को हासिल किया है. भारती के पिता मारियाप्पन का परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है और वे ईंट बनाने के काम में मजदूरी करते हैं.
लेकिन घर की आर्थिक स्थिति को देखते हुए भारती ने कभी पढ़ाई नहीं छोड़ी. भारती ने 18 साल की उम्र में ही UPSC की तैयारी शुरू कर दी.
भारती ने अपनी कड़ी मेहनत से UPSC 2025 की परीक्षा पास करके ऑल इंडिया 778वीं रैंक हासिल की. भारती ने UPSC की परीक्षा पास करके अपने माता-पिता और अपने शहर का नाम रोशन किया.