Startup Loan : इन युवाओं को सरकार देने वाली है बिना ब्याज के 25 लाख तक का लोन, ऐसे कर सकते हैं आवेदन
Newz Fast, New Delhi यूपी सरकार ने आगरा में उद्योग को विकसित करने के लिए स्वरोजगार योजना की शुरूआत की है। जिसमें सीएम ने जानकारी देते हुए बताया है कि युवाओं को इस स्कीम का लाभ दिया जाएगा। जिससे उनको बिना ब्याज के लोन मिलने वाला है।
वहीं सीएम ने युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत इस स्कीम को युवाओं के लिए लॉंच किया है। अगर इस समय आप भी अपना व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं और आपके पास इसके लिए पैसे नहीं है तो आप इस स्कीम का लाभ ले सकते हैं।
25 लाख तक का मिलेगा लोन -
सीएम ने स्वरोजगार कार्यक्रम में योजना के तहत बताया है कि जो भी युवा 10वीं पास है वो उत्पादन करने हेतू 25 लाख रुपये का और सेवा क्षेत्र में काम करने के लिए 10 लाख रुपये तक का लोन ले सकता है। आपको बता दें कि 10वीं पास को 10 लाख रुपये का लोन 25 फीसदी ब्याज पर दिया जाएगा। वहीं जो भी युवा 8वीं पास है उसको 5 लाख रुपये का लोन जो 10 फीसदी ब्याज दर पर दिया जाएगा।