Smart Meter Users : अब बैंलेस माइनस होने पर भी नहीं कटेगी बिजली, बस इस बात का रखें खास ध्यान 

Smart Meter Users : उत्तर प्रदेश में आज हर घर में स्मार्ट मीटर लगा हुआ है। अब स्मार्ट मीटर के यूजर्स के लिए एक खुशखबरी है। सरकार ने ऐलान किया कि अब मीटर में बैंलेस माइनस होने पर बिजली 1 महीने तक चलेगी। लेकिन उपभोक्ता को कुछ नियमों का पालन करना होगा।
 

Smart Meter Users : उत्तर प्रदेश सरकार ने यूपी वासियों की सुविधा के लिए स्मार्ट मीटर की योजना शुरू की हुई है। इस योजना से जरूरत मंद लोगों को भी बिजली मिल सकें।

हाल ही में यूपी सरकार ने ऐलान किया है कि जिन उपभोक्ता के पास स्मार्ट मीटर लगा हुआ है उनको अब बड़ी राहत मिलने वाली है। अब स्मार्ट मीटर में बैंलेस नेगटिव होने पर भी आपको 1 महीने की बिजली मुफ्त दी जाएगी।

लेकिन सरकार की एक शर्त है कि 1 किलोवाट तक के कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं का बिजली कनेक्शन नहीं काटा जाएगा। इसका उद्देश्य है कि भीषण गर्मी में में लोगों को बिजली जैसी जरूरी सुविधा से वंचित न होना पड़े।

इसके अलावा, सरकार ने 2 किलोवाट के उपभोक्ता को भी बड़ी राहत दी है। 2 किलोवाट के उपभोक्ता के मीटर में 200 रुपये  माइनस हो तो आपकी बिजली भी नहीं काटी जाएगी। अधिकतर लोग आर्थिक तंगी के कारण बिजली का बिल दे नहीं पाते। 

SMS भेजना जरूरी

सरकार ने बिजली विभाग को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसी भी स्मार्ट मीटर उपभोक्ता की बिजली काटने से पहले उन्हें कम से कम 5 बार SMS भेजना जरूरी है।

इन SMS से उपभोक्ता के बकाया बिल और होने वाली कार्रवाई के बारे में बताया जाएगा। ताकि उपभोक्ता समय से पहले भुगतान कर सकें। 

मेंटेनेंस कार्यों को प्राथमिकता

सरकार ने आदेश दिए है कि बढ़ती गर्मी के कारण मेंटेनेंस कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही किसी भी तरह की लापपवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जब उपभोक्ता किसी भी तरह की शिकायत करता है तो उसकी समस्या पर जल्द ही समाधान होना चाहिए।

साथ ही सरकार ने आदेश दिए है कि अगर स्मार्ट मीटर का बैंलेस खत्म हो जाता है, तो किसी भी मीटर की तुरंत बिजली नहीं काटी जाएगी। अगर 200 रुपये तक माइनस में होते हैं तो (2 किलोवाट लोड तक) बिजली सप्लाई जारी रहेगी। 

माइनस में बैलेंस होने पर कोई कनेक्शन नहीं कटेगा

हाल ही में यूपी सरकार ने बिजली विभाग को निर्देश दिए है कि अगर किसी भी सरकारी छुट्टी या रविवार के दिन स्मार्ट मीटर में बैंलेस खत्म होता है तो तब भी बिजली विभाग उस उपभोक्ता का कनेक्शन नहीं काटेगी।

उपभोक्ता को मीटर चार्ज करने का समय दिया जाएगा। इसके अलावा, उपभोक्ता को खास छूट दी है, जिन्होंने हाल ही में मीटर लगवाए है। बिजली विभाग द्वारा पहले 15 दिन का कन्वर्जन पीरियड होगा और उसके बाद 30 दिन तक किसी का भी कनेक्शन नहीं काटा जाएगा।