Salary Calculation : अब हर महीने कर्मचारियों को मिलेगी हाथ में इतनी तनख्वाह, आम लोगों के जेब पर पड़ेगा असर
April In-Hand Salary Calculation : हाल ही में केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से श्रम कानून को लेकर नए नियम लागू किए है। इस नए नियम के तहत कर्मचारियों की सैलरी स्ट्रक्चर में बड़ा बदलाव किया जाएगा।
इस नए नियम का उद्देश्य ये है कि इससे कर्मचारी की लंबी अवधि की बचत और रिटायरमेंट सुरक्षा को मजबूत करना है। इस नए नियम से कर्मचारियों के हाथ में सैलरी बहुत कम आएगी।
नए नियमों में क्या बदला है?
इन नए नियमों के तहत कर्मचारियों की सैलरी में बेसिक पे, महंगाई भत्ता (DA) और रिटेंशन अलाउंस मिलाकर कम से कम 50% हिस्सा होना जरूरी है। इसमें 50% से ज्यादा होते हैं, तो अतिरिक्त राशि को बेसिक वेतन में जोड़ा जाएगा।
इन-हैंड सैलरी
बेसिक पे बढ़ने से कर्मचारी के PF कटौती भी बढ़ जाएगी। इससे कर्मचारी को हर महीने सैलरी बहुत कम मिलेगी। इसी के साथ EPF, ESIC और ग्रेच्युटी जैसी सुविधाएं बेसिक सैलरी से जोड़ी जाएगी।
₹6 लाख CTC वालों पर कितना असर?
बेसिक सैलरी: ₹20,000 से बढ़कर ₹25,000
HRA: ₹10,000 से बढ़कर ₹12,500
स्पेशल अलाउंस: ₹17,600 से घटकर ₹10,100
कुल ग्रॉस सैलरी: ₹47,600 (कोई बदलाव नहीं)
कटौती में क्या बदलाव?
कर्मचारी PF योगदान: ₹2,400 से बढ़कर ₹3,000 मिलेगा।
प्रोफेशनल टैक्स: ₹200 (जैसा का तैसा) रहेगा।
हाथ में कितनी सैलरी आएगी?
पहले नेट सैलरी: ₹45,000 प्रति माह मिलती थी।
अब नेट सैलरी: ₹44,400 प्रति माह मिलेगी।
यानि हर महीने करीब ₹600 कम इन-हैंड सैलरी मिलेगी।
क्या होगा फायदा?
कर्मचारियों की भविष्य में बीमा कवर और ग्रेच्युटी में फायदा मिलेगा। इसके अलावा, ₹6 लाख CTC वाले कर्मचारी को 5 साल में लगभग ₹72,115 ग्रेच्युटी मिलने की संभावना है।