Ravivar Ke Upay : कल इन उपायों को करने से पितृदोष होगा खत्म, जीवन में मिलेगी सुख-समृद्धि
Ravivar Ke Upay : ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, कल रविवार को सूर्य देव की पूजा की जाती है। अगर आप सूर्य देव की पूजा करते है तो आपको हर जगह पर सम्मान और सफलता मिलेगी। कहा जाता है कि हर रोज नहाने के बाद सूर्य देव को अर्घ्य देना चाहिए।
इससे सभी ग्रहों की स्थिति कुंडली में मजबूत होती है। ऐसा करने से जीवन में सुख-समद्धि और यश-कीर्ति की प्राप्ति होती है। आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय के बारे में बता रहे है जिससे पितृदोष से मुक्ति मिलेगी। साथ ही कई ओर लाभ भी मिलेंगे।
रविवार को करें ये आसान उपाय
- हर रोज की तरह रविवार को भी जल्दी उठकर स्नान आदि करके उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दें।
- ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, सूर्योदय से पहले का समय ऊर्जा से भरा होता है। अगर आप तांबे के लोटे सूर्यदेव को अर्घ्य देते है तो वो आपके लिए शुभ होगा।
- अर्घ्य देने के लिए तांबे के लोटे में जल के साथ रोली, लाल फूल, चावल व एक चुटकी लाल चंदन डालते है तो इसका प्रभाव ज्यादा होता है।
- सूर्यदेव देव को अर्घ्य देने से पितृदोष से मुक्ति मिलती है। साथ ही पिता के साथ संबंध अच्छे होते है।
- अर्घ्य देते समय “ॐ आदित्याय नमः” और “ॐ सूर्याय नमः” मंत्र का जाप जरूर करें।
- अगर आप रविवार को पितरों के नाम का दीयां जलाते है तो आपके पितृ शांत रहते है।
- रविवार को घर के पूर्व या दक्षिण दिशा में तिल के तेल या घी का दीपक जरूर जलाएं। इससे पितरों का आशीर्वाद मिलता है।
- दीया जलाते समय "हे पितृदेव, कृपया मेरी विघ्न-बाधाएं दूर करें और आशीर्वाद दें'' मंत्र का जाप करें।
ये हैं कुछ और प्रभावशाली उपाय
- रविवार को अपने माथे पर लाल चंदन का तिलक लगाकर ही निकलें, इससे हर काम में सफलता मिलेगी।
- रविवार के दिन गेहूं और गुड़ को लाल कपड़े में बांधकर दान करने कुंडली से सूर्यदोष को दूर होता है।
- अगर आप 30 रविवार को व्रत रखते है तो आपको सुख-शांति की प्राप्ति, धन, यश, सेहत मिलेगी।
- 108 बार गायत्री मंत्र का जाप करने से व्यक्तित्व में निखार आएगा और सम्मान मिलेगा।