RBI Grade B Recruitment 2026 : RBI के ग्रेड बी के 60 पदों पर होगी बहाली, हर महीने मिलेगी 1.5 लाख रुपये सैलरी 

RBI Grade B Recruitment 2026 : अगर आप ग्रेजुएशन पास है और बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की तलाश कर रहे है तो अब आपकी तलाश पूरा हुई। हाल ही में भारतीय रिजर्व बैंक ने ग्रेड बी के पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए अपना आवेदन दे सकते है। इस नौकरी में आपको हर महीने 1.5 लाख रुपये तक सैलरी दी जाएगी।  
 

RBI Grade B Recruitment 2026 : देश के हर युवा का सपना होता है कि वे ग्रेजुएशन करके भारतीय रिजर्व बैंक में नौकरी करें। अब आपका ये सपना जल्द ही पूरा होने वाला है।

हाल ही में भारतीय रिजर्व बैंक(RBI) ने ग्रेड बी अधिकारी के 60 पदों के लिए भर्ती निकाली है। सभी इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए अपना आवेदन दे सकते है। आपको बता दें कि आवेदन करने की प्रक्रिया 29 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है।

सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 20 मई 2026 तक अपना आवेदन दे सकते है। इसके लिए सभी उम्मीदवारों को RBI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा। इन पदों में जनरल, डीईपीआर और डीएसआईएम जैसे अलग-अलग स्ट्रीम में शामिल है।

इन पदों के लिए फेज 1 की परीक्षा 13 और 14 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। साथ ही फेज 2 की परीक्षा 25 और 26 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी। इस तरीके से चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी। 

शैक्षिणक योग्यता 

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास कम से कम 60 प्रतिशत अंकों के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। डीईपीआर और डीएसआईएम पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। इसमें उम्मीदवार की उम्र 21 से 30 साल के बीच होनी चाहिए। 

तीन चरणों में होगी चयन प्रक्रिया

RBI ग्रेड बी के उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा। इसमें पहले फेज 1 यानी प्रारंभिक परीक्षा होगी। जिसमें जनरल अवेयरनेस, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, रीजनिंग और इंग्लिश से सवाल पूछे जाएंगे।

उसके बाद फेज 2 में ऑब्जेक्टिव और डिस्क्रिप्टिव दोनों तरह के पेपर होंगे। इसी के साथ जनरल स्ट्रीम के उम्मीदवारों के लिए इसमें इकोनॉमिक और सोशल इश्यूज, फाइनेंस और मैनेजमेंट, और इंग्लिश राइटिंग स्किल्स शामिल हैं। आखिरी में परीक्षाओं को पास होने के बाद उन्हें इंटरव्यू देना होगा। 

इतनी होगी सैलरी

इन सभी परीक्षाओं को पास करने बाद उम्मीदवार को हर महीने 1.5 लाख रुपये से ज्यादा वेतन दिया जाएगा। साथ ही चयन उम्मीदवार को भत्ते और कई अन्य सुविधाएं भी दी जाएगी।