Public Toilet Controversy : भोपाल में बाउंड्री वॉल में कैद किया पब्लिक शौचालय, इससे पहले 90 डिग्री ब्रिज था चर्चा का विषय 

Public Toilet Controversy : भोपाल में हर रोज किसी न किसी चीज पर चर्चा होती रहती है। भोपाल में पहले 90 डिग्री ब्रिज चर्चा का विषय बना हुआ था। अभी वह चर्चा खत्म नहीं तो नगर निगम ने दूसरी गलती कर दी। नगर निगम के अधिकारियों ने रेलवे की जमीन पर शौचालय बना दिया और फिर रेलवे ने इस शौचालय को बाउंड्री वॉल बनाकर बंद कर दिया। अब इस शौचालय को कोई भी इस्तेमाल नहीं कर सकता। 
 

Bhopal Public Toilet Controversy : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल हर रोज कुछ न कुछ अनोखा होता रहता है जिससे पूरे देश में उसकी चर्चा हो जाती है। पहले भोपाल में ओवर ब्रिज बनाया गया था, जो देश में चर्चा का विषय बन गया।

इस ओवर ब्रिज को 90-डिग्री मोड़ वाला रेलवे ओवरब्रिज बनाया गया था। इस रेलवे ओवरब्रिज का डिजाइन बहुत ही खतरनाक है। हाल ही में नगर निगम का एक और कारनामा सामने आया है, जिसमें नगर निगम ने रेलवे की जमीन पर सुलभ शौचालय बना दिया।

इतना ही नहीं शौचालय बनने के बाद रेलवे ने अपनी जमीन को घेरने के लिए उसके आगे बाउंड्री वॉल खींच दी। अब बाउंड्री वॉल खींचने से लोग इस शौचालय का इस्तेमाल नहीं कर सकते।

बताया जा रहा है कि जब नगर निगम शौचालय बना रहा था तो लोगों ने आपत्ति जताई थी कि ये रेलवे की जमीन है। लेकिन नगर निगम के कान पर जूं तक नहीं रेंगी। उन्होंने वहां पर जबरदस्ती सुलभ शौचालय बना दिया।

उसके बाद रेलवे ने उस शौचालय के आगे से बाउंड्री वॉल खींच दी और उसे पूरी तरह से बंद कर दिया। इस शौचालय को बनाने में नगर निगम के पैसे बर्बाद हो गए। 

नगर निगम की हरकत से गुस्से में आए लोग

नगर निगम की इस हरकत पर लोगों ने बहुत गुस्सा किया। लोगों ने कहा कि अब शौचालय जाने के लिए नगर निगम फ्लाइओवर बनाएगा या टनल खोदेगा।

गुस्साए लोगों ने आरोप लगाया कि बिना किसी जांच पड़ताल के अधिकारियों ने रेलवे की जमीन पर शौचालय बनाया है। ये शौचालय आम जनता के लिए बनाया गया था, अब पब्लिक इसका इस्तेमाल कैसे करेंगी।