PNB Recruitment 2026 : पंजाब नेशनल बैंक ने ऑफिसर के 30 पदों पर निकाली बंपर भर्तियां, ऐसे करें आवेदन 

PNB Recruitment 2026 : अगर आप भी ग्रेजुएशन पास है और किसी सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे है, तो खबर आपके लिए जरूरी है। हाल ही में पंजाब नेशनल बैंक ने ऑफिसर के पदों पर भर्तियां निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए अपना आवेदन दे सकते है। आवेदन करने की प्रक्रिया 21 अप्रैल से शुरू हो चुकी है। 
 

PNB Recruitment 2026 : आज देश के हर युवा का सपना होता है कि वे पढ़ाई करके कोई सरकारी नौकरी करें और देश का नाम रोशन करें। अगर आप भी की सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे है तो इस खबर को जरा ध्यान से पढ़े।

हाल ही में पंजाब नेशनल बैंक(PNB)ने ऑफिसर के अलग-अलग 30 पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए अपना आवेदन दे सकता है।

इन पदों में ऑफिसर – सिविल इंजीनियर (जेएमजी स्केल I) के 21, ऑफिसर – इलेक्ट्रिकल इंजीनियर (जेएमजी स्केल I) के 7, और ऑफिसर – मैकेनिकल इंजीनियर (जेएमजी स्केल I) के 2 पद शामिल हैं। 

इन पदों के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया 21 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है। सभी इच्छुक उम्मीदवार पंजाब नेशनल बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन दे सकते है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 5 मई, 2026 है। 

ये लोग कर सकते है आवेदन 

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार सिविल, इलेक्ट्रिकल या मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक की डिग्री न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ होनी चाहिए। इसी के साथ उम्मीदवार के पास अन्य निर्धारित पात्रता, कौशल और तय सालों का अनुभव होना चाहिए। 

उम्मीदवार की आयु

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मदीवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष  होनी चाहिए। उम्मीदवार की आयु की गणना 1 जनवरी के आधार पर की जाएगी। इसी के साथ आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी। 

ऐसे होगा चयन

इन पदों के लिए उम्मीदवार का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा, पर्सनल इंटरव्यू, शॉर्टलिस्टिंग और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन पर किया जाएगा।

उसके बाद ही उम्मीदवारों की सैलरी पद अनुसार जूनियर मैनेजमेंट ग्रेड (जेएमजी) स्केल I के अनुसार होगी। साथ ही चयन उम्मीदवारों को कई अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे। 

आवेदन शुल्क

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क देना होगा। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड पर किया जाएगा। 

सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी - 1,180 रुपए

एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी -  59 रुपए 

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले आप PNB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

- उसके बाद होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें।

- फिर रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें।

- उसके बाद  फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। 

- साथ ही मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें।

- उसके बाद आपको एप्लीकेशन फीस का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें।

- लास्ट में आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लें।