PMANM : आने वाली 25 मई 2026 को हरियाणा में लगेगा रोजगार मेला, जानिए जगह और समय

PMANM : हरियाणा के बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। आपको बता दें कि आने वाली तारिख 25 मई 2026 को रोजगार मेला लगने वाला है। जिससे युवाओं को नौकरियां मिलेगी। रोजगार मेले की जगह और समय के बारे में आगे आप इस खबर में बताएंगे।
 
Newz Fast, New Delhi हरियाणा के फरीदाबाद में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान फतेहपुर बिल्लौच के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि MSDE भारत सरकार व कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग, हरियाणा के आदेशों अनुसार राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान फतेहपुर बिल्लौच में 25 मई 2026 को शिक्षुता अधिनियम 1961 के तहत आई.टी.आई पास शुदा छात्रों को शिक्षुता/प्लेसमेंट लगवाने हेतु प्रधानमंत्री राष्ट्रीय शिक्षा कम रोजगार मेला (PMANM) का आयोजन किया जाना है। जिससे अधिक-से-अधिक छात्रों एवं युवाओं को रोजगार पर लगाया जा सके।