PM Kisan Yojana 23rd kisat : 23वीं किस्त आने से पहले कर लें ये जरूरी काम, वरना नहीं आएंगे आपके खाते में 2000 रुपये 

PM Kisan Yojana 23rd kisat: भारत सरकार हर देशवासी के लिए कोई न कोई नई योजना लागू करती रहती है. ये सभी योजनाएं नागरिकों के कल्याण और मदद के लिए लागू की जाती है. भारत सरकार कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, और सामाजिक सुरक्षा जैसी विभिन्न श्रेणियों में सैकड़ों योजनाएं लागू करती है. इन सभी योजनाओं का मुख्य उद्देश्य है कि सभी जरूरतमंद लोगों को इन योजनाओं से मदद मिल सकें. 
 

PM Kisan Yojana 23rd kisat : भारत सरकार द्वारा आयुष्मान भारत, पीएम-किसान, मुद्रा योजना जैसी कई ओर योजनाएं लागू की हुई है. इन सभी योजनाओं का उद्देश्य है कि सभी भारतीय को मदद मिल सकें.

सरकार द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना(PM Kisan Samman Nidhi Yojana)लागू की गई है. इस योजना के तरह सरकार किसानों को हर साल 6,000 रुपये की राशि देती है.

जिससे किसानों को खेती करने में मदद मिलती है.  प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में ये 6,000 रुपये एक साथ की बजाय इसे हर 4 महीने बाद 2,000 रुपये किसानों के बैंक खाते में सीधे आते है.

अभी तक सरकार द्वारा किसानों को 22 किस्तें मिल चुकी. इन 22 किस्तों का लाभ लाखों किसान उठा चुके है. अब सभी किसान पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त का इंतजार कर रहें है.

बताया जा रहा है कि पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त जुलाई के महीने में आने की संभावना है. अगर आप भी इस योजना का लाभ उठाना चाहते है तो जल्द ही इस काम को कर लें. वरना आपके 2,000 रुपये अटक सकते है. 

1. ई-केवाईसी कराना जरूरी (e-KYC)

अगर आप किसान है और पीएम किसान योजना का लाभ उठाना चाहते है, तो आपको सबसे पहले  ई-केवाईसी (e-KYC) करवानी होगी.

हाल ही में सरकार ने ऐलान किया है कि पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त का लाभ उठाने के लिए ई-केवाईसी (e-KYC) करवानी होगी. अगर कोई किसान ई-केवाईसी (e-KYC) नहीं करवाता, तो उसके बैंक खाते में 2,000 रुपये नहीं आएंगे.

 2. भू-सत्यापन (Land Verification)

किसानों को 23वीं किस्त का लाभ उठाने के लिए अपनी जमीन का भू-सत्यापन यानी लैंड वेरिफिकेशन करवाना अनिवार्य है. इसमें सरकार ये चेक करेगी कि किसान के नाम पर खेती योग्य जमीन है या नहीं.

भू-सत्यापन का उद्देश्य है कि किसानों के साथ कोई धोखाधड़ी न हो जाएं और सही किसानों को 23वीं किस्त के पैसे मिल सकें. अगर आप भू-सत्यापन नहीं करवाते तो आपके 23वीं किस्त के पैसे अटक जाएंगे. 

3. बैंक अकाउंट में DBT की सुविधा

पीएम किसान योजना  के पैसे  Direct Benefit Transfer (DBT) के जरिए किसानों के सीधे बैंक खाते में भेजे जाते है. अगर किसी किसान के पास बैंक अकाउंट में DBT की सुविधा नहीं है, तो उसके कारण आपके पैसे अटक सकते है.