PM Kisan Samman Nidhi 23rd Kisat: किसान योजना की 23वीं किस्त को लेकर आया ये बड़ा अपडेट, अब इन किसानों के खाते में आएंगे पैसे
PM Kisan Samman Nidhi 23rd Kisat : सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना के 6,000 रुपये किसनों को 3 किस्तों में दिए जाते है. ये किस्त हर 4 महीने के बाद किसानों के बैंक खते में सीधे पैसे डाले जाते है.
किसान योजना के 22वीं किस्त मार्च 2026 को देशभर के 9 करोड़ 32 लाख से ज्यादा किसानों के बैंक खातों में 18,640 करोड़ रुपये से अधिक की राशि ट्रांसफर की गई. अब सभी किसान इस योजना की 23वीं किस्त का इंतजार कर रहे है.
बताया जा रहा है कि 23वीं किस्त जून या जुलाई में मिलने की संभावना है. वैसे अभी 23वीं किस्त को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. हाल ही में सरकार ने ऐलान किया है कि 23वीं किस्त आने से पहले सभी किसान अपना स्टेटस जरूर चेंक करें.
इसके लिए आपको पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर जाकर ‘Know Your Status’ पर क्लिक करना होगा. उसके बाद आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करते ही सभी जानकारी आपको मिल जाएगी.
जो भी किसान सरकार की इस योजना का लाभ उठाना चाहते है तो जल्द ही अपना फार्मर आईडी कार्ड बनवा लें. ये फार्मर आईडी कार्ड आपके लिए बेहद जरूरी है. अगर आपके पास फार्मर आईडी कार्ड नहीं है तो आप इस योजना का लाभ नहीं उठा सकते.
अब इस फार्मर आईडी से किसान खेती से जुड़े कई काम जैसे खाद और बीज लेना भी इसी आईडी के माध्यम से किया जाएगा. अगर कोई भी किसान इस आईडी को नहीं बनवाता या फिर कार्ड की के-वाईसी नहीं करवाता तो उसकी 23वीं किस्त अटक जाएगी.