PM Kisan 23rd Installment: इस तारीख को होगी 23वीं किस्त जारी, इन किसानों को मिलेगा फायदा 

PM Kisan 23rd Installment : केंद्र सरकार भारतवासियों के लिए कोई न कोई नई योजना लागू करती रहती है. सरकार की इन सभी योजनाओं का लाभ लाखों लोग उठा रहे है. केन्द्र सरकार बेटियों, किसान, युवाओं, महिलाओं और बच्चों के लिए योजना शुरू करती है. 
 

PM Kisan Yojana 23rd Installment Update : केन्द्र सरकार द्वारा शुरू की गई पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ आज लाखों किसानों को मिल रहा है.

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत सरकार किसानों को सालाना 6,000 रुपये देकर खेती करने में मदद करता है. इस योजना के पैसे तीन बार किस्तों में दिए जाते है.

किसानों के खाते में किस्त हर 4 महीने बाद उनके बैंक खाते में सीधी आती है. पीएम किसान सम्मान निधि योजना की अभी तक 22 किस्त किसानों को मिल चुकी है.

फिलहाल सभी किसान भाई 23वीं किस्त का इंतजार कर रहे है. किसानों को 22वीं किस्त मार्च 2026 को मिल चुकी है. अब 4 महीने के बाद सरकार 23वीं किस्त जारी करेगी. इस योजना का लाभ उन किसानों को मिलेगा जो इस  योजना के पात्र होंगे.  

अगर आप अभी तक इस योजना से नहीं जुड़े या अभी तक ई‑केवाईसी नहीं करवाई है, तो जल्द ही इस काम को पूरा करवा लीजिए.  अगर आप इस काम को पूरा नहीं करवाते तो आपके पैसे अटक सकते है.