PM Kisan 23rd Installment: 23वीं किस्त की नई लिस्ट में इस तरीके से करें अपना नाम चेक, खाते में पैसे आए है या नहीं 

PM Kisan 23rd Installment: भारत सरकार अपने देशवासियों की सुविधाओं के लिए कोई न कोई नई योजना लागू करती रहती है। भारत सरकार किसानों, महिलाओं, बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों के लिए नई स्कीम लागू करती है। अब तक लाखों-करोड़ों लोग सरकार की हर स्कीम का फायदा उठा चुके है।  
 

PM Kisan 23rd Installment : भारत सरकार ने किसानों की आर्थिक सहायता के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना संचालित की हुई है। इस योजना के तहत किसानों हर साल 6,000 रुपये की राशि दी जाती है।

ये राशि किसानों के सीधे बैंक खाते में सरकार द्वारा भेजी जाती है। लेकिन सरकार किसानों को ये 6,000 रुपये की राशि एक साथ नहीं देती, बल्कि इस राशि को 2,000-2,000 करके तीन बार किसानों किस्त के रूप में दी जाती है।

किसानों को ये राशि हर 4 महीने में बाद उनके बैंक खाते में सीधे डाली जाती है। किसानों को अभी तक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22 किस्तें मिल चुकी है।

22वीं किस्त हाल ही में मार्च के महीने में करोड़ों किसानों के बैंक खाते में सीधी मिल चुकी है। अब सभी किसान योजना की 23वीं किस्त का इंतजार कर रहे है।

कई बार किसानों की किस्तें बीच में अटक जाती है। अगर आप भी इस योजना का लाभ उठाना चाहते है, तो जल्दी से इस नई लिस्ट में अपना नाम चेक कर लें। 

इस वजह से खाते में नहीं पहुंच पाती किस्तें

22वीं किस्त के बाद सरकार ने अपनी पीएम किसान योजना के नियमों में कुछ बदलाव किया है। अगर आप इन नए नियमों को नहीं फोलो करते, तो आपके 23वीं किस्त के पैसे अटक सकते है।

23वीं किस्त के पैसे लेने के लिए किसानों को अब ई-केवाईसी वेरिफिकेशन करवाना होगा। अगर कोई भी किसान ई-केवाईसी वेरिफिकेशन नहीं करवाता, तो उसे 23वीं किस्त के पैसे नहीं मिल पाएंगे।

पीएम किसान लाभार्थी लिस्ट में चेक करें नाम

अगर आप भी इस योजना का लाभ उठाना चाहते है, तो योजना की नई किस्त जारी होने से पहले लिस्ट में अपना नाम जरूर चेक करें। 

- सबसे पहले पीएम किसान योजना की ऑफिशियल वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं.

- होम पेज खुलने के बाद Beneficiary List के ऑप्शन पर क्लिक करें. 

- उसके बाद नए वेब पेज पर अपना राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव चुनना होगा.

- फिर अपनी सभी जानकारियां अपडेट करने के बाद Get Report के बटन पर क्लिक करें.

- ऐसा करते ही आपकी स्क्रीन पर आपके इलाके के सभी लाभार्थियों के नाम आ जाएंगे.

- इस लिस्ट में क्रम संख्या से किसानों के नाम होते हैं. यहां अपना नाम चेक कर सकते हैं.

- अगर लाभार्थी सूची में आपका नाम मौजूद है तो आप पीएम किसान योजना के लाभार्थी माने जाएंगे.

गलती को ऐसे सुधारें 

- इस योजना के नए नियमों के तहत अपने आसपास के जन सुविधा केंद्र में जाकर अपनी सारी व्यक्तिगत जानकारी को अपडेट करवाएं। 

- ई-केवाईसी अपडेट कराएं। अगर आपने कोई नई जमीन खरीदी है, तो योजना में अपडेट करें, नाम, पता, नंबर या आधार कार्ड अपडेट होने पर भी पोर्टल पर नई जानकारी को अपडेट कर दें। 

- आप चाहें तो इस समस्या के समाधान के लिए पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर-155261 या 011-24300606 पर कॉल कर सकते हैं।

- ये हेल्पलाइन वर्किंग डे में सुबह 9:30 बजे से शाम 6 बजे तक किसानों के लिए निशुल्क उपलब्ध है।