Patna Bettiah Fourlane : पटना के इस शहर में बन रहा 4-लेन सड़क, अब मात्र 3 घंटे में पूरा होगा सफर 

Patna Bettiah Fourlane : सरकार लोगों की सुविधाओं के लिए हर रोज कोई न कोई नई योजना लेकर आती है। हाल ही में केंद्र सरकार पटना के लिए बड़ी परियोजना लेकर आई है। इस योजना में पटना और बेतिया के बीच 4-लेन की सड़क बनाई जाएगी। जिससे दोनों शहरों के बीच सफर करने का समय कम हो जाएगा। आइये जानते है इस परियोजना के बारे में 
 

Patna Bettiah Fourlane : हाल ही में बिहार सरकार ने लोगों की सुविधा के लिए नई परियोजना लागू की है। इस परियोजना में पटना और बेतिया के बीच में 4-लेन सड़क बनाई जाएगी।

इस परियोजना के पूरा होने से दोनों शहरों के बीच की यात्रा का समय घटकर मात्र 3 घंटे रह जाएगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस हाईवे का काम जल्द ही पूरा होने वाला है। इस हाईवे के बनने से सफर के समय की बचत होगी।

पहले बेतिया से पटना जाने के लिए कम से कम 5-6 घंटे लगते थे। इस हाईवे के बनने के बाद ये सफर मात्र 3 घंटे का रह जाएगा। हाईवे का काम बड़ी ही तेजी से किया जा रहा है।

इसके अलावा, सड़क के रास्ते में आने वाली बाधाओं को हटाने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। परियोजना के तहत बेतिया शहर के सर्किट हाउस, सागर पोखरा और पावर हाउस इलाके में सड़क के चौड़ीकरण के लिए लगभग 200 अतिक्रमणकारियों को हटाया जाएगा।

इन सभी के लिए प्रशासन ने नोटिस भी जारी कर दिया है। अतिक्रमण करने वालों में कई बड़े व्यवसाई और प्रभावशाली सफेदपोश लोग भी शामिल हैं।

इतना ही नहीं, परियोजना के तहत सड़क के बीच में आने वाले हर अवैध मकान और दुकान को बुलडोजर से ढहा दिया जाएगा। ये सड़क लोगों के लिए 'लाइफ लाइन' साबित होगी। इस परियोजना में कुल 13 गांवों में जमीन अधिग्रहण का काम चल रहा है।

इसमें कारगहिया, मथौली, गुरवलिया और बसंतपुर गांव भी शामिल है। इस बार सरकार ने किसानों का खास ध्यान रखा है। किसानों को न केवल उनकी जमीन का, बल्कि उनके खेत और बागों में लगे पेड़-पौधों का भी उचित मुआवजा दिया जाएगा।

किसानों को मुआवजा देने के लिए सरकार ने 10 करोड़ रुपये की भारी राशि भी मंजूर कर दी है। इस हाईवे की लंबाई लगभग 42 किलोमीटर होगी।

इस हाईवे के बनने से सड़क कनेक्टिविटी बेहतर होगी। जिससे व्यापार बढ़ेगा, पर्यटन बढ़ेगा। इसी के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।