NIT Director Recruitment 2026 : NIT ने दिल्ली सहित कई केंद्रों पर निदेशक के पद पर निकाली भर्ती, हर महीने मिलेगी 2 लाख ज्यादा सैलरी
NIT Director Recruitment 2026 : अगर आप भी किसी सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे है तो अब आपकी तलाश पूरी होने वाली है। हाल ही में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान(National Institute of Technology) ने निदेशक के पद पर भर्ती निकाली है।
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए अपना आवेदन दे सकते है। इस भर्ती के माध्यम से कई संस्थानों में योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।
इस भर्ती में दिल्ली और केरल जैसे कई बड़े शहर शामिल है। इस पद पर नौकरी पाने के लिए उम्मीदवार के पास अच्छी शिक्षा और अच्छा अनुभव होना चाहिए।
इतनी होगी सैलरी
इस पद पर उम्मीदवारों का चयन होने के बाद उन्हें हर महीने करीब 2 लाख 10 हजार रुपये सैलरी दी जाएगी। इसी के साथ चयन उम्मीदवार को 11 हजार 250 रुपये का विशेष भत्ता भी दिया जाएगा।
इतना ही नहीं, इसके साथ सरकारी नियमों के अनुसार कई दूसरी सुविधाएं भी दी जाएंगी। समें रहने की सुविधा, मेडिकल लाभ और अन्य भत्ते शामिल हो सकते हैं।
ऐसे होगी भर्ती
इच्छुक उम्मीदवार के पास इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी में बैचलर और मास्टर डिग्री फर्स्ट क्लास से डिग्री होनी चाहिए। साथ ही पीएचडी(P.HD) डिग्री भी जरूर होनी चाहिए।
उम्मीदवार के पास कम से कम 15 साल का टीचिंग, रिसर्च या इंडस्ट्री अनुभव होना चाहिए। इनमें से 7 साल प्रोफेसर या उससे ऊपर के पद पर काम करने का अनुभव होना जरूरी है। इस पद के लिए उम्मीदवार की उम्र 65 साल से कम होनी चाहिए।
योग्यता और अनुभव की जांच
आपको बता दें कि आवेदन करने की प्रक्रिया 30 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है। सभी इच्छुक उम्मीदवार 29 मई 2026 तक अपना आवेदन nitcouncil.org.in वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन कर सकते है।
आवेदन करते समय बैचलर, मास्टर और पीएचडी की डिग्री अपलोड करनी होगी। इसी के साथ सभी उम्मीदवारों को 15 जून तक No Objection Certificate यानी NOC भी जमा करना होगा।