NIA Recruitment 2026 : NIA ने स्टेनोग्राफर, क्लर्क और असिस्टेंट सहित 29 पदों पर निकाली भर्तियां, आखिरी तारीख से पहले करें आवेदन
NIA Recruitment 2026 : अगर आप भी किसी सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे है तो ये खबर आपके लिए बेस्ट है। हाल में राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने स्टेनोग्राफर, क्लर्क और असिस्टेंट सहित 29 पदों के लिए भर्तियां निकाली है।
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए अपना आवेदन दे सकते है। इन पदों के लिए आवेदन ऑफलाइन देना होगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 18 मई 2026 तक अपना आवेदन दे सकते है।
इन पदों पर होगी बहाली
सेक्शन ऑफिसर या ऑफिस सुपरिटेंडेंट - 3 पद
असिस्टेंट - 3 पद
स्टेनोग्राफर ग्रेड-I - 14 पद
अपर डिविजन क्लर्क (UDC) - 3 पद
लोअर डिविजन क्लर्क (LDC) - 6 पद
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले उम्मीदवार को एनआईए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- भर्ती से जुड़ा नोटिफिकेशन मिलेगा।
- फॉर्म को डाउनलोड करके उसका प्रिंट निकाल लें।
- इसके बाद फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी ध्यान से भरें।
- गलती होने पर आपका फार्म रद्द कर दिया जाएगा।
जरूरी दस्तावेज
इन पदों के लिए उम्मीदवार के पास शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पहचान पत्र आदि, सभी कागजों को एक साथ लगाकर एक लिफाफे में रखें। इसके बाद इस लिफाफे को तय पते पर भेजना होगा।
पता है डीआईजी (प्रशासन), एनआईए मुख्यालय, सीजीओ कॉम्प्लेक्स, लोधी रोड, नई दिल्ली 110003। ध्यान रखें कि आपका फॉर्म अंतिम तारीख से पहले पहुंच जाना चाहिए।