New 4-lane Road : हरियाणा के इन 2 जिलों में बनेगी नई 4-लेन सड़क, जाम से मिलेगा बड़ा छुटकारा
New 4-lane Road : रोजाना फरीदाबाद और गुरुग्राम के बीच सफर करने वालों को अब राहत मिलने वाली है। हाल ही में सरकार ने ऐलान किया है कि बल्लभगढ़ से सोहना रोड को 4-लेन कर दिया जाएगा।
लोगों को सफर करने में आसानी होगी और जाम से राहत मिलेगी। सरकार द्वारा बल्लभगढ़ से समयपुर और सिरमथला होते हुए सोहना जाने वाली लगभग 15 किलोमीटर लंबी सड़क की हालात बहुत खराब है, जिसके कारण वहां पर हर रोज कई घंटों का जाम लग जाता है।
जगह-जगह मौजूद गहरे गड्ढों की वजह हादसों का अंदेशा बना रहता है। बारिश के समय इस रास्ते पर हादसा होने की संभावना ओर ज्यादा बढ़ जाती है। फैक्ट्रियों और कंपनियों की शिफ्ट खत्म होने के बाद इन दोनों रास्तों पर भंयकर ट्रैफिक जाम हो जाता है।
5 मिनट के रास्ते को पार करने के लिए 1 घंटा लग जाता है। 4-लेन बनने से लोगों को ट्रैफिक से राहत मिलेगी। ये नई 4-लेन सड़क बल्लभगढ़ से शुरू होकर समयपुर और सिरमथला से गुजरते हुए गुरुग्राम के निमोठ गांव तक जाएगी।
इस 4-लेन सड़क के बनने के बाद जेसीबी चौक से सोहना तक का सफर सिर्फ 20 से 25 मिनट का रह जाएगा। इससे लोगों के समय और ईंधन की बचत होगी।
साथ ही सड़क सही होने के बाद हादसे होने कम हो जाएंगे। 4-लेन सड़क बनने के बाद फैक्ट्रियों और कंपनियों की शिफ्ट खत्म होने के बाद लोगों को घर जाने में आसानी हो जाएगी।