Nabiya Parvez Success Story : पहली बार किसी मुस्लिम महिला ने UPSC में हासिल की 29वीं रैंक, सोशल मीडिया पर हो रही है वायरल
Nabiya Parvez Success Story : संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में हर साल लाखों लोग और हर धर्म के लोग हिस्सा लेते है। लेकिन इस साल पहली बार कोई मुस्लिम महिला ने UPSC की परीक्षा में हिस्सा लिया और परीक्षा को पास किया।
ये महिला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। हम बात कर रहे है नाबिया परवेज(Nabiya Parvez) की। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के दरियापुर जका (Dariyapur Jaka) गांव की रहने वाली हैं। नाबिया के माता-पिता ने उनका बहुत साथ दिया।
स्कूली शिक्षा और कॉलेज की पढ़ाई
नाबिया ने अपनी शुरुआती पढ़ाई से लेकर 12वीं कक्षा तक की पढ़ाई दिल्ली से पूरी की। नाबिया ने 12वीं कक्षा में विज्ञान (Science) विषय लिया।
उसके बाद नाबिया ने जामिया मिलिया इस्लामिया (Jamia Millia Islamia), नई दिल्ली से बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर (B. Arch) की डिग्री हासिल की। उसके बाद नाबिया ने नीट (NEET) परीक्षा भी पास की। पहले नाबिया डॉक्टर बनना चाहती थी।
नाबिया ने मेडिकल क्षेत्र को छोड़कर सिविल सर्विस की तैयारी शुरू कर दी। नाबिया ने जामिया मिलिया इस्लामिया की रेसिडेंशियल कोचिंग एकेडमी (RCA) से यूपीएससी की तैयारी के लिए मार्गदर्शन प्राप्त किया।
सिविल सर्विस की तैयारी और परीक्षा
नाबिया ने पहले 5 बार UPSC की परीक्षा दी, लेकिन वे हर बार असफल रही। 5 बार असफलता पाने के बाद भी नाबिया ने हार नहीं मानी।
उन्होंने अपनी तैयारी में उत्तर लेखन (Answer Writing), पाठ्यक्रम पर पकड़ और पिछले वर्षों के प्रश्नों (PYQs) पर ज्यादा खास ध्यान दिया।
अपनी गलतियों को सुधारने के बाद नाबिया ने अपने छठे प्रयास में साल 2025 में UPSC की परीक्षा को पास करके ऑल इंडिया 29वीं रैंक हासिल की। इस साल नाबिया परीक्षा को पास करने वाली पहली मुस्लिम महिला है।