MPPSC Manoj Pal Success Story : 12 साल बाद MPPSC के 7वें प्रयास में ये शख्स बना असिस्टेंट डायरेक्टर, 40 परीक्षाओं में हो चुके है फेल
MPPSC Manoj Pal Success Story : अगर आप मन में किसी काम को करने की ठान लें, तो आप उसे हासिल कर सकते है. आज हम आपको एक ऐसे शख्स के बारे में बता रहे है जिन्होंने 12 साल मेहनत करने के बाद इस सफलता को हासिल किया.
हम बात कर रहे है मनोज पाल (Manoj Pal) की. मनोज पाल मध्य प्रदेश के खपरिया गाँव के रहने वाले है. उनके पिता गांव के एक किसान हैं. मनोज ने अपनी पढ़ाई एक सरकारी स्कूल से की. मनोज ने 12वीं की परीक्षा में 50 प्रतिशत अंक हासिल किए थे.
मनोज के परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी. इसलिए उन्होंने सरकारी नौकरी की परीक्षाएं पास करके घर की जिम्मेदारी उठाने का फैसला किया.
मनोज ने सबसे पहले फॉरेस्ट गॉर्ड परीक्षा को पास कर ली, लेकिन वे फिजिकल परीक्षा को पास नहीं कर पाए. उसके बाद मनोज MPPSC के 6 प्रयासों के 40 परीक्षाओं के रिजल्ट में असफल रहे.
कई बार असफलता पाने के बाद भी मनोज ने सरकारी नौकरी करने की जिद और लक्ष्य को नहीं छोड़ा. सभी परीक्षाओं की तैयारी करके-करते 12 साल हो बीत गए.
मनोज ने 6 प्रयास में असफल होने के बाद हार नहीं मानी. उसके बाद उन्होंने अपने 7वें प्रयास में MPPSC 2024 की परीक्षा को पास करके ऑल इंडिया 15वीं रैंक हासिल की.
MPPSC 2024 की परीक्षा को पास करके मनोज को Assistant Director (Finance) पद मिला. मनोज की इस सफलता पर उनके किसान पिता और पूरे परिवार को गर्व है.